BREAKING

BIG NEWS BJP:भाजपा ने जिलाध्यक्षों के नामों का किया ऐलान, जानिए किस जिलों में किसको मिली कमान

Share this
BIG NEWS BJP:भाजपा ने जिलाध्यक्षों के नामों का किया ऐलान, जानिए किस जिलों में किसको मिली कमान

रायपुर । भाजपा ने छत्तीसगढ़ के कुछ जिले में अध्यक्षों के नामों का ऐलान किया। श्याम नारंग को रायपुर ग्रामीण ज़िला अध्यक्ष बनाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के 14 जिलों में भाजपा जिला अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी। वहीं कल 20 जिलों में चुनाव होगा। वही कवर्धा और राजनांदगांव में सहमति नहीं बनने के कारण अध्यक्षों का चयन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।हालांकि रायपुर शहर ज़िला अध्यक्ष को लेकर चर्चा जारी है, कुछ देर में भाजपा रायपुर के शहर जिलाध्यक्ष के नामों का ऐलान हो सकता है। वहीं दुर्ग जिले के भिलाई में भाजपा ने जिला अध्यक्ष के नामों का ऐलान किया। जिला चुनाव अधिकारी गौरीशंकर अग्रवाल और पर्यवेक्षक भूपेंद्र सवन्नी ने पुरूषोतम देवांगन को दुर्ग भाजपा जिलाध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की है।
इधर पुरुषोत्तम देवांगन के नाम के ऐलान के साथ ही जश्न शुरू हो गया है। गाजे-बजे फूल माला के साथ नये जिलाध्यक्ष का स्वागत किया गया। पुरूषोतम देवांगन का भाजपा में लंबा तजुर्बा है। उनकी जन आधार मजबूत है उन्होंने पूर्व में विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कई अहम जिम्मेदारी निभायी है। संगठन को मजबूत करने की अब उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
रायगढ़ से भी जिलाध्यक्ष के नाम का ऐलान हो गया है।अरुणधर दीवान रायगढ़ के नये जिला अध्यक्ष बनाये गये हैं। रायगढ़ जिला प्रभारी धरमलाल कौशिक रायपुर से जिला अध्यक्ष के नाम का लिफाफा लेकर रायगढ़ पहुंचे थे। मण्डल अध्यक्षों की बैठक के बाद उन्होंने नामों की घोषणा की। वहीं 6 प्रदेश प्रतिनिधि भी नियुक्त किये गये हैं। जिला भाजपा अध्यक्ष के लिए अरुणधर दीवान के नाम की हुई घोषणा हुई।

भाजपा ने कांकेर जिले की कमान महेश जैन के हाथों सौंपी है। आगामी दिनों में होने वाले पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव में महेश जैन की अहम भूमिका देखने को मिलेगी। वहीं, पार्टी ने मुरली मनोहर सोनी को सूरजपुर और बिजापुर के लिए घासीराम नाग को जिला अध्यक्ष बनाया है। बालोद जिला भाजपा अध्यक्ष के लिए चेमन देशमुख तो वहीं बलरामपुर में भी भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम की भी घोषणा कर दी गयीहै। पर्यवेक्षक नंदकुमार नंदे और भाजपा जिला प्रभारी अखिलेश सोनी ने ओमप्रकाश जायसवाल के नाम का ऐलान जिलाध्यक्ष के रूप में किया है। ज्ञात हो की जायसवाल को फिर से जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *