भारतीय किसान संघ के नई कार्यकारिणी में माधव सिंह ठाकुर बने अध्यक्ष और महामंत्री नवीन शेष को बनाया गया
रायपुर|भारतीय किसान संघ का 9 वां प्रदेश कार्यकारिणी का निर्वाचन रायपुर में संपन्न हुआ। नई कार्यकारिणी में माधो सिंह ठाकुर का सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर निर्वाचन हुआ
एवं महामंत्री के पद पर नवीन शेष को बनाया गया।भारतीय किसान संघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश का तीन वर्षों में चुनाव होता है। इसके पूर्व किसान संघ ने प्रदेश में ग्रामों में सदस्यता की उसके पश्चात् ग्राम समिति बनाई गई, ग्राम समितियों के आधार पर तहसील समिति एवं तहसील समिति के आधार पर जिला समितियों का चुनाव होता है। ऐसी व्यवस्था के साथ ही प्रदेश के निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण की जाती है।
शेष प्रदेश कार्यकारिणी में सुरेश चंद्रवंशी, तुलाराम, गजानन दिग्रसकर, दुर्गा पाल, देवप्रसाद तिवारी, मेनका साहू, ज्योति साहू, कुणाल सिंह, मनेश्वर प्रधान, गोपाल नाग, मुकेश चौधरी, किशोर सिंह बघेल, संजय साहू, गिरधारी सागर, संजय परिहार, नंदकुमार चंद्रवंशी, राजलाल राजवाड़े, भुवन चंद्रा का चयन किया गया।