श्रध्दा भक्ति के साथ मां दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन
पुलस्त शर्मा मैनपुर:– तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर सहित अंचलो मे विराजित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का शनिवार विजयदशमी के दिन सुबह जयकारो के साथ शोभा यात्रा निकालते हुए तालाबो मे विसर्जन किया गया। इस वर्ष नव दिनो तक चले आस्था व भक्ति का पर्व नवरात्रि के चलते लोगो मे खासा उत्साह देखने को मिला जहां क्षेत्र मे प्रतिदिन जसगीतों, जगराता व विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमो का दौर शुरू हुआ जो पूरे 9 दिनो तक भक्ति पूर्ण महौल मे चलते रहा। नगर स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंच स्थल सहित पूरे विकासखंड मेे विराजित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का शनिवार को पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करते तालाबो मे विसर्जन किया गया। सार्वजनिक दुर्गा मंच स्थल से स्थानीय तालाब तक श्रध्दालु भक्तो द्वारा भजन कीर्तन करते हुए शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें शामिल महिलाओं ने अपने सिरो पर कलश जवांरा एवं पुरूष बाना सांगा लेकर चल रहे थे। शोभा यात्रा मे शामिल लोगो ने स्थानीय तालाब मे मां दुर्गा का विधिवत् पूजा अर्चना करते हुए क्षेत्र की खुशहाली की कामना के साथ ज्योत जवांरा एवं मां दुर्गा की प्रतिमा का जयकारा लगाते विसर्जन किया गया।