प्रांतीय वॉच

सह‌कारी समिति कर्मचारी संघ के किशुन देवांगन निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

Share this

राजनांदगांव (छत्तीसगढ वाच)। सहकारी समिति कर्मचारी संघ राजनांद‌गांव के नवीन पदाधिकारियों का निर्वाचन गत दिवस सम्पन्न हुआ। किशुन देवांगन (गठुला) कर्मचारी संघ के निर्विरोध अध्यक्ष एवं प्रकाश भैसारे (सीतागोटा) सचिव पद पर निर्वाचित हुये। निर्वाचन कार्यक्रम संघ के निवृतमान अध्यक्ष ईश्वर श्रीवास द्वारा नवीन निर्वाचन की घोषणा के पश्चात निर्वाचन अधिकारी रोहित लाल उड़‌सेना एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी अवधराम साहू एवं संदीप कुमार साहू द्वारा विधिवत निर्वाचन की कार्यवाही प्रारंभ की गयी। निर्वाचन अधिकारी द्वारा विभिन्न पदों हेत्तु नाम आमंत्रित किये गये। उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से निम्न पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष किशुन देवांगन (गठुला), उपाध्यक्ष जितेन्द्र चन्द्राकर (सूरगी) एवं संतोष साहू (खुर्सीटिकुल) महिला उपाध्यक्ष श्रीमती बसंती साहू (गठुला), कोषाध्यक्ष रेवा राम साहू (भानपुरी), सचिन प्रकाश भैंसारे (सीतागोटा), सहसचिव दिलीप शर्मा (दिवानभेडी) संगठन मंत्री अंजू पटेल (तुमड़ीबोड़) आदि शामिल है। किशुन देवांगन पूर्व में भी अविभाजित राजनांदगांव जिले के सफलतापूर्वक अध्यक्ष पद पर कार्य कर चुके है। उन्होंने निर्वाचन पश्चात समस्त कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुये कर्मचारी हित में कार्य करने हेतु प्रतिबद्धता जाहिर की है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *