सीपत

पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट ,हरेली के दिन हुआ नरगोड़ा में मडर

Share this

पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट ,हरेली के दिन हुआ नरगोड़ा में मडर

गंभीर रूप में सिम्स ले जाया गया इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई ।

सीपत / सतीश यादव /:- हलेरी त्यौहार के दिन पैसा मांगने गई पत्नी से पति ने मारपीट कर सिलबट्टा से सिर पर हमला कर दिया। घायल महिला को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है। पुलिस ने हमलावर पति को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला सीपत थाना के ग्राम नारगोड़ा का है थाना प्रभारी टीआई निलेश पाण्डेय ने बताया कि नरगोड़ा निवासी टीकाराम श्रीवास की पत्नी गिरजा बाई श्रीवास उम्र 45 वर्ष आपसी विवाद होने के कारण विगत 12 साल से बच्चों के साथ सरकण्डा बंधवापारा में अलग रह रही थी। गिरजा बाई खर्च के लिए अपने पति से पैसा लेने के लिए आया करती थी।

रविवार की सुबह हरेली के दिन गिरजा बाई गांव जाकर पति से कर्ज चुकता करने के लिए पैसा मांगी। पति ने पैसा देने से इनकार कर दिया इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। टीकाराम ने आक्रोशित होकर बेरहमी से मारपीट करते हुए घर में रखा पत्थर के सिलबट्टी से उसके सिर पर हमला कर दिया। जिससे वह खून से लतपथ होकर गिर गई। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग उनके घर गए तो गिरजा बाई जमीन पर पड़ी हुई थी। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल महिला को इलाज के लिए सिम्स भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस हमलावर पति टीकाराम श्रीवास को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बेटे को ऑटो दिलाने महिला समूह से कर्ज ली थी

जानकारी के अनुसार मृतिका गिरजा बाई ने गांव की महिला समूह से कर्ज लेकर बेटे को ऑटो दिलाया था समय ज्यादा होने से समूह के लोग कर्ज पटाने गिरजा बाई पर दबाव बनाने लगे। हरेली के दिन गांव आकर उसने पति टीकाराम श्रीवास से कर्ज छूटने रुपये की मांग की पति ने पैसा देने से इनकार किया तो पत्नी ने खेत को गिरवी रखने कर्ज उतारने की बात कही इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। जो हत्या तक जा पहुंची।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *