
एसडीएम डॉ तुलसीदास मरकाम की पहल, अनुविभाग मैनपुर के अंतर्गत सरकारी कार्यालयों में रोजाना होगा राष्ट्रगान
पुलस्त शर्मा मैनपुर – अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मैनपुर डॉ तुलसीदास मरकाम ने नई पहल करते हुए अनुविभाग मैनपुर के अंतर्गत सभी विभागों के कार्यालय की शुरुआत राष्ट्रगान से प्रारंभ करने का निर्देश दिया है. अब अनुविभाग मैनपुर के अंतर्गत समस्त शासकीय कार्यालयों में सुबह 10.05 बजे राष्ट्रगान किया जाएगा पश्चात् ही कार्यालयीन कार्य शुरू किये जायेंगें। इस संबंध में जानकारी देते हुए मैनपुर एसडीएम डॉ तुलसीदास मरकाम ने बताया कि प्रतिदिन कामकाज की शुरुआत अब राष्ट्रगान से की जाएगी उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस पर कोई कोताही बर्दास्त नहीं होगी. इसका पालन सभी ऑफिस प्रमुख को करना होगा प्रायः यह देखा जाता है कि अनविभाग मैनपुर के अंतर्गत कई कार्यालय समय पर नहीं खुलते हैं तथा कार्यालय अधिकारी कर्मचारी कार्यालय समय पर उपस्थित नहीं हो रहे जिसके कारण शासकीय कार्यों को संपादित करने में विलंब हो रहा है संबंधित कार्यालय में प्रतिदिन समय सुबह 10.05 में राष्ट्रगान करने के पश्चात ही कार्यालय का कार्य शुरू किया जाए। उपरोक्त संबंध में अनुविभागीय अधिकारी द्वारा कार्यालय का निरीक्षण किया जाएगा निरीक्षण के दौरान यदि इस आदेश की अव्हेलना करते हुए पाए जाने पर संबंधित अधिकारी कर्मचारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
