बिलासपुर वॉच

पर्यावरण दिवस पर अपोलो अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों को बांटे वृक्षारोपण हेतु पौधे

Share this

पर्यावरण दिवस पर अपोलो अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों को बांटे वृक्षारोपण हेतु पौधे

– सुरेश सिंह बैस
बिलासपुर। बढ़ते तापमान व प्रदूषण ने जहां पर्यावरण को बुरी तरह प्रभावित किया है वही मनुष्यों के लिए भी स्वास्थ्य समस्याएं भी उत्पन्न की है। मनुष्य के स्वास्थ्य समस्याओं के निवारण व उपचार हेतु अग्रणी चिकित्सा संस्थान अपोलो हॉस्पिटल ब ने “पर्यावरण स्वास्थ्य” की दृष्टिकोण से एक अभिनव प्रयास किया। इस प्रयास में आज विश्व पर्यावरण दिवस पर अपोलो अस्पताल प्रबंधन ने अपने हॉस्पिटल से स्वास्थ्य लाभ लेकर अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाले सभी मरीजों को एक पौधा भेंट देकर घर भेजा । शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व को समझाते हुए स्वस्थ पर्यावरण के महत्व को भी समझाया व उपहार में दिए गए पौधे को रोप कर उसकी समुचित देख-रेख हेतु प्रेरित किया। इस अनूठे प्रयास के द्वारा मरीजों को उनके परिजनों में पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ रखे जाने का संदेश प्रसारित किया गया। मरीज को स्वयं के स्वास्थ्य के साथ-साथ लगाए गए पौधे का भी समुचित ध्यान रखने की सलाह दी गई जिसे अधिकांश मरीज ने स्वीकारते हुए अस्पताल कर्मचारियों को पौधे के समुचित देखभाल के लिए आश्वस्त किया। इस प्रयास में प्रबंधन द्वारा चालीस मरीजों को पौधे देकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज और लोगों को जागरूक करने के इस प्रयास की चिकित्सकों में मरीजों के परिजनों ने भी प्रशंसा की।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *