बिलासपुर

लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी बनेगी जीत का आधार , मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Share this

लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी बनेगी जीत का आधार ,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

बिलासपुर| लोकसभा चुनाव को देखते हुए बिलासपुर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है । इसी कड़ी में गुरुवार को बेलतरा विधानसभा क्षेत्र का भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन जिला मुख्यालय के अशोक वाटिका विवाह भवन में आयोजित किया गया । भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए जबकि उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, मस्तूरी के पूर्व विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी और बिलासपुर लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी तोखन साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बेलतरा विधानसभा के तेज तर्रार विधायक सुशांत शुक्ला ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का स्वागत किया। उन्होंने अपने स्वागत भाषण में मुख्यमंत्री को प्रदेश का दुलरवा बेटा निरूपित करते हुए कहा कि संकल्प लेकर भारतीय जनता पार्टी को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को कमर कसकर तैयार रहना है। अपने उद्बोधन में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेशवासियों के साथ पिछले 5 वर्षों में धोखा और अन्याय किया है ,और इस समय उसे न्याय का बदला लेने का समय जनता के पास आ गया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान किया । मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश में पिछले तीन माह में सभी काम समय पर सांय – सांय हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुटीले अंदाज में मोदी की गारंटी पूरा होने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान और आदर दिया जाता है। उन्होंने मोदी की गारंटी पूरा करने कार्यकर्ताओं से जुट जाने का आह्वान किया। इस अवसर पर कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान हजारों की संख्या में कांग्रेस और अन्य पार्टियों से जुड़े लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया जिन्हें सदस्यता गमछा पहनकर उपमुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों ने उनका पार्टी में स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के मीडिया प्रभारी प्रणव शर्मा समदरिया के द्वारा किया गया, वहीं कार्यक्रम में बिल्हा जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, बेलतरा भाजपा मंडल के अध्यक्ष डॉ तिलक राम साहू , राजेंद्र अग्रहरि समेत भाजपा के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *