बिलासपुर वॉच

जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र मे जिला महिला कांग्रेस ने मांगा जन समर्थन

Share this

जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र मे जिला महिला कांग्रेस ने मांगा जन समर्थन
======================

माननीय फूलोंदेवी नेताम राज्य सभा सदस्य व प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस के निर्देशानुसार जांजगीर चांपा के लोकसभा प्रत्याशी श्री शिव ड़हरिया जी को प्रचंड मतों से विजय बनाने प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त जांजगीर चांपा विधानसभा तथा शक्ति विधानसभा की प्रभारी अनीता लव्हात्रे ने
जिला महिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा राजू शर्मा की कार्यकारिणी के साथ लोकसभा क्षेत्र के बुडगहन पंचायत में में प्रचार प्रसार किया गया।


लोकसभा चुनाव की जांजगीर चांपा व शक्ति की प्रभारी अनीता लव्हात्रे ने माता और बहनों तथा आम मतदाताओं से कांग्रेस के प्रत्याशी को अपना आशीर्वाद अपना समर्थन देने की अपील की प्रभारी अनीता लव्हात्रे ने कहा कि कांग्रेस की कांग्रेस की सरकार बनने पर युवा, नारी एवं किसानों को न्याय योजना की गारंटी मिलेगी

*नारी न्याय गारंटी योजना*से हर परिवार के एक महिलाओं को प्रतिवर्ष एक लाख रुपए देने की कांग्रेस पार्टी ने गारंटी दी है

कांग्रेस महिलाओं को 5 ऐसी गारंटियां दे रही है जिनसे देश में महिलाओं का जीवन हमेशा के लिए बदल जाएगा

1• महालक्ष्मी: सबसे गरीब परिवारों की एक महिला को हर वर्ष 1 लाख रुपए की गारंटी।

2• आधी आबादी, पूरा हक़: केंद्र सरकार में सभी नई भर्तियों का आधा हिस्सा महिलाओं के लिए आरक्षित करने की गारंटी।

3• शक्ति का सम्मान: आशा, आंगनवाड़ी और मिड-डे मील बनाने वाली महिलाओं के वेतन में केंद्र सरकार का योगदान दोगुना करने की गारंटी।

4• अधिकार मैत्री: सभी पंचायत में एक अधिकार मैत्री की नियुक्ति की गारंटी, जो महिलाओं को जागरूक कर उन्हें उनके कानूनी अधिकार दिलाने में मदद करेंगे।

5• सावित्री बाई फुले छात्रावास: देश में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल की संख्या दोगुनी कर, हर ज़िले में कम से कम एक हॉस्टल सुनिश्चित करने की गारंटी।

महिला कांग्रेस प्रभारी अनीता लव्हात्रे ने कहा की कांग्रेस का लक्ष्य देश की आधी आबादी को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और बराबरी का प्रतिनिधित्व देना है।

यह 5 ऐतिहासिक कदम महिलाओं के लिए ‘समृद्धि का द्वार’ खोलने जा रहे हैं।

जांजगीर लोकसभा के प्रत्याशी शिवकुमार डहरिया के पक्ष में प्रदेश सचिव प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस को जांजगीर शक्ति विधानसभा प्रभारी अनीता लव्हात्रे ,जिला महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सीमा राजू शर्मा बलौदा ब्लाक महिला अध्यक्ष श्रीमती कविता शशि जगत एवं सुनिता लहरे पुष्पा किरण अनिता तिवारी अन्य महिला कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा ग्राम बुडगहन में मतदाताओं से मिलकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान हेतु अपील किया गया

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *