प्रांतीय वॉच

Weather Update: 10 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी…मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट..!!

Share this

Mausam Update : मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश से दिल्ली सहित उत्तर भारत में बारिश से मौसम बदल गया है।इसके साथ मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भी मौसम में बदलाव नजर आ रहे हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है।

बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी

जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा सहित चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश में ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही आसमान में बादल छाए रहेंगे।मौसम विभाग के पूर्वानुमान में स्पष्ट किया गया कि बिहार झारखंड पश्चिम बंगाल उत्तर प्रदेश सहित क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।

बारिश आंधी तूफान ओलावृष्टि की संभावना 

इसके अलावा 2 मार्च से 5 मार्च तक उत्तर भारत के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और मैदानी इलाके में बारिश आंधी तूफान ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

•    पूर्वोत्तर भारत में मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव नजर आएंगे। आंधी तूफान की भी चेतावनी जारी की गई है।

•    पश्चिम बंगाल, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और सौराष्ट्र में भी मध्यम बारिश सहित तूफान का अलर्ट जारी किया गया।

•    जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, उत्तराखंड में भारी बरसात की चेतावनी जारी की गई है।

•    2 मार्च से 5 मार्च तक विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, सिक्किम, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ सहित झारखंड में ओले गिरने और बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

•    मौसम विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया 5 मार्च के बाद मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। इसके साथ ही गर्मी का आगमन शुरू होगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *