बिलासपुर वॉच

तेलुगू समाजम द्वारा आंध्र समाज स्कूल में नव निर्वाचित विधायक अमर अग्रवाल जी का भव्य स्वागत समारोह

Share this

तेलुगू समाजम द्वारा आंध्र समाज स्कूल में नव निर्वाचित विधायक अमर अग्रवाल जी का भव्य स्वागत समारोह

बिलासपुर/यु मुरली राव। तेलुगू समाजम बिलासपुर द्वारा 30 दिसंबर, शनिवार, शाम 5 बजे, आंध्र समाज स्कूल रेल्वे बुधवारी बाजार बिलासपुर में छ.ग शासन के पूर्व मंत्री एवं नवनिर्वाचित बिलासपुर विधायक माननीय अमर अग्रवाल जी का बिलासपुर तेलुगू समाजम द्वारा स्वागत सम्मान समारोह सभी की गरिमामय उपस्थित में किया गया। सम्मान समारोह में सबसे पहले फटाखों के आतिशबाजी, स्कूल के बैंड ग्रुप से विधायक जी को सम्मान के साथ मंच तक लेकर गये इसके बाद मुख्य अतिथि मान.अमर अग्रवाल जी का श्रीफल सॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत तेलुगू समाज में ही विभिन्न समुदाय समाज के द्वारा जिसमें ब्रम्हाण समाज, तेलगालू समाज, कालिंगलु समाज, वाड़बलजी समाज, श्रीसैनम समाज, पटनायक समाज, आंध्र समाज स्कूल कमेटी, श्री कोदंडा रामालयम एवं श्री बालाजी मंदिर समिति के पदाधिकारी व सदस्यगण एवं समाज के अन्य प्रभुध्दजनों के द्वारा पुष्पगुच्छ एवं लगभग 06 फीट के पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस स्वागत सम्मान समारोह में समाज के बुजुर्ग, पुरूष, बच्चे एवं महिलाओं की संख्या अधिक मात्रा मे थी।
मुख्य अतिथि मान. श्री अमर अग्रवाल जी ने अपने संम्बोधन में कहा कि इस समाज में आप लोगों के बीच जब भी आता हूँ तो एक प्रशंसा की अनुभूति होती है और साल भर आपके समाज में धार्मिक अनुष्ठान भी होते रहते हैं जिससे एक भक्तिमय माहौल बना रहता। अभी आने वाले गर्मियों में सोलपुरी माता पूजा बड़े धूमधाम, हर्षोउल्लास के साथ बनाया जाता है। साउथ इंडियन घर के मुख्य द्वार से ही समझ में आ जाता है कि ये साउथ इंडियन का घर है क्योंकि मुख्य द्वार के चौखट में पीला हल्दी रंगकर रंगोली किया जाता है यही है साउथ इंडियन घर की मुख्य पहचान है। चुनाव से पहले विजय दशमी मिलन समारोह में आया था उसमें मैंने एक वादा भी किया था ये भी बोला कि 2018 में मेरे द्वारा तेलुगू समाज के भवन का शिलान्यास हुआ था मैंने ये भी बोला था कि मेरे जीत के आने के बाद इस भवन को दो मंजिल बनाकर पूर्ण करूँगा अब आपका ये भवन बहुत जल्दी बन कर तैयार भी हो जायेगा और बड़े धूमधाम, हर्षोउल्लास एवं धार्मिक अनुष्ठान से उद्घाटन किया जायेगा।
इस सम्मान समारोह को सफल करने के लिए तेलुगू समाज के प्रभुद्धजन लगे हुए थे जिसमें सर्वश्री – बी.वेणु गोपाल राव, के वेंकेट राव, व्ही. मधुसूदन राव, श्रीमती एल पूजा विधानी, जी. रविकन्ना, एस श्रीनिवास राव, बी शंकर राव, व्ही रवि, टी सूर्या राव (नागू), एन.रमना मूर्ती, पी श्रीनिवास राव, ए सत्यनारायण राव, आर व्ही स्वामी, एस साईं भास्कर राव, के साईं गोपाल राव, एस एस सुब्रमण्यम, टी श्रीनिवास, एल श्रीनिवास, बी वेंकेट रमन्न, ए राधा कृष्णा, एम के पटनायक, आर सी राव, बी वल्लभ राव, जे जगन राव, व्ही राघवेन्द्र राव, डी. कृष्णा राव, डी श्रीनिवास मूर्ति, एस जनार्दन राव (जॉन), नरसिंग मूर्ति, डॉ एम. एस. राजू, एन. लोकेश, ए गणपति, पी सोम शेखर, यू मुरली राव, बी अमरनाथ, बी रामा राव, जी वेंकेट राव, पी वेनू गोपाल राव, अनिल कुमार नायडू एवं अन्य प्रभुतजनों का सहयोग रहा उपयुक्त कि जानकारी श्री श्री कोदंडा रामालय एवं बालाजी मंदिर के सहसचिव जी.रविकन्ना के द्वारा दी गयी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *