बिलासपुर

नहाए खाए के साथ आज से आरंभ हुआ सूर्य उपासना का महापर्व छठ अरपा मैया की आरती के पश्चात ग्यारह हजार दीपदान होगा

Share this

नहाए खाए के साथ आज से आरंभ हुआ सूर्य उपासना का महापर्व छठ
अरपा मैया की आरती के पश्चात ग्यारह हजार दीपदान होगा

 सुरेश सिंह बैस
बिलासपुर। पूरे देश में जैसा उत्साह दीपावली को लेकर रहता है वैसा ही उत्साह नगर में छठ महापर्व को लेकर है। नगर में रहने वाले बिहार के प्रवासी और उत्तर भारतीयो द्वारा उसी उत्साह उमंग के साथ छठ मनाया जाता है। शहर में तो छठ मनाने के लिए विश्व का सबसे बड़ा पक्का छठ घाट भी तोरवा में स्थित है।पिछले करीब महीने भर से घाट की साफ सफाई का जो काम आरंभ किया गया था, उसे पूरा कर लिया गया है। छठ पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कुमार दास ने बताया कि इन दिनों पूरा घाट दूधिया रोशनी से नहा रहा है, तो वही रंग-बिरंगे बिजली के झालरों से भी तोरवा पुल और घाट की सजावट की गई है। घाट और नदी की सफाई के बाद अब नदी में लबालब पानी भर चुका है, जहां आगामी 19 नवंबर की रविवार की शाम 5:12 और 20 नवंबर सोमवार की सुबह 6:21 पर सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाएगा।आस्था और समर्पण के छठ महापर्व पर छठी मैया और प्रत्यक्ष भगवान सूर्य देव की पूजा अर्चना की जाती है। संतान और पूरे परिवार की मंगल कामना के साथ महिलाएं छत्तीस घंटे का कठिन निर्जला व्रत रखकर यह पूजा अर्चना करती हैं । छठी मैया सूर्य देव की बहन और भगवान कार्तिकेय की पत्नी है।

 

छठ पूजा की तिथि और मुहूर्त

इस वर्ष छठ महापर्व का आरंभ 17 नवंबर को नहाय खाय के साथ हुआ। 19 नवंबर को पूरी पवित्रता के साथ महिलाएं खरना के दिन व्रत रखकर प्रसाद बनाएंगी। 19 नवंबर को घाट पर पहुंचकर व्रती पूजा अर्चना करते हुए सूर्य देव को संध्या अर्घ्य देंगे, तो वही 20 नवंबर की सुबह एक बार फिर घाट पर पहुंचकर उदय होते सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके बाद निर्जला व्रत का परायण करते हुए व्रत खोला जाएगा ।

अरपा मैया की महाआरती

विगत 12 वर्षों से गंगा मैया की तर्ज पर नगर में भी अरपा नदी की महिमा से शहर को परिचित कराने और अरपा नदी के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य के साथ महा आरती की जाती है। इस वर्ष भी आज 17 नवंबर संध्या 6:00 बजे अतिथियों की उपस्थिति में अरपा मैया की महा आरती की जाएगी। इस अवसर पर 11 हजार दीपक नदी में प्रवाहित किए जाएंगे। इससे पहले शाम 4:00 से मंचीय कार्यक्रम होगा।

ये होंगे अतिथि

छठ पूजा समिति, पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच, भोजपुरी समाज एवं सहजानंद सरस्वती समाज द्वारा आयोजित अरपा मैया की आरती के अवसर पर श्री श्री 1008 प्रेम दास जी महाराज, ब्रह्म बाबा के साथ धरमलाल कौशिक, श्रीमती रश्मि सिंह, अटल श्रीवास्तव, अमर अग्रवाल, शैलेश पांडे, रजनीश सिंह, रामशरण यादव, शेख नजरुद्दीन, अरुण सिंह चौहान, प्रमोद नायक, धनराज आहूजा, अरविंद भानूशाली और रामावतार अग्रवाल सम्मिलित रहेंगे, जिनकी उपस्थिति में अंचल शर्मा के स्वर में गाये अरपा मैया की आरती के साथ सम्मिलित रूप से महा आरती की जाएगी।

पार्किंग और अन्य व्यवस्था पर फोकस

एक अनुमान के अनुसार छठ महापर्व पर तोरवा स्थित छठ घाट में पचास हजार से अधिक लोग पहुंचते हैं। उनके लिए पार्किंग की व्यवस्था बेहद आवश्यक पहलू है। जिसे ध्यान में रखकर समिति द्वारा नौ पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। जिसके लिए अलग-अलग चार गेट है। छठ घाट के सामने पुलिस चौकी के पीछे, बिलासा उपवन और ट्रांजिट भवन के पास टू व्हीलर और फोर व्हीलर पार्किंग की व्यवस्था होगी। साथ ही पार्किंग एवं अन्य व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन के लिए समिति के एक सौ पचास से अधिक वॉलिंटियर्स भी यातायात विभाग, पुलिस, स्काऊट गाइड के साथ सक्रिय रहेंगे। इस अवसर पर अपोलो बिलासपुर द्वारा फर्स्ट ऐड सेवा, डॉक्टर धर्मेंद्र दास द्वारा निशुल्क चाय की सेवा और व्रतियों को निशुल्क दूध की सेवा प्रदान की जाएगी। घाट पर आतिशबाजी जोन और वस्त्र बदलने के लिए केबिन का भी निर्माण किया जाएगा।

इनका मिल रहा सहयोग

संरक्षकगण एच. पी. एस. चौहान, एस. पी. सिंह, डॉ. ब्रजेश सिंह, व्ही. एन. झा, आर. पी सिंह (सहजानंद), कमलेश चौधरी, एस. के. सिंह, लव कुमार ओझा, प्रवीण झा, बिनोद सिंहअध्यक्ष : डॉ. धर्मेंद्र कुमार दास कार्यकारी अध्यक्ष अभय नारायण राय उपाध्यक्ष: जे. के. एन. एस. सिंह, राकेश दीक्षित,
गोपाल सिंह, बी. के. आर. मिश्रा,संजय सिंह राजपूत,सुधीर झा,अशोक झा सचिव विजय ओझा कोषाध्यक्ष डॉ. कुमुद रंजन सिंह संयुक्त सचिव दिलीप चौधरी, सी. एम. सिंह, धनंजय झा, बी. एन. ओझा,बी. बी. तिवारी, अर्जुन सिंह, मुन्ना सिंह, हरि ओम दुबे, पंकज सिंह (बिसलेरी), पंकज सिंह (रामा वैली), मुकेश झा, प्रशांत सिंह,राघव झा कार्यालय सचिव नागेंद्र प्रसाद सिंह, सतीश सिंह,
रामसखा चौधरी, विनोद सिन्हा, पीसी झा, बृजराज सिंह, राजकिशोर श्रीवास्तव, लकी ठाकुर, ई. आनंद मोहन मिश्रा, बीरेंद्र सिंह, आनंद चौधरी, जगदानंद झा, कमलेश सिंह, नवल वर्मा, धीरज झा, रूपेश कुशवाहा, अभिषेक प्रभाकर, शशि नारायण मिश्र, संतोष गिरी, चंदन सिंह, राहुल शर्मा,रंजय सिंह
विभागीय प्रभारी अनिल सिंह, गणनाथ मिश्रा, राम गोस्वामी, संतोष सिंह, युगल किशोर झा, जितेंद्र ठाकुर, प्रकाश देबनाथ, जय शुक्ल, दीनबंधु सेन (मामा), आनंद तिवारी, पवन पाण्डेय, प्रमेंद्र सिंह, राज कुमार सिंह (देवरी),संतोष सिंह राजा, रविन्द्र सिंह (लाफार्ज), अनमोल झा, अमरकांत तिवारी, निर्भय चौधरी, अभिषेक कुमार सिंह, आदित्य कुमार सिंह, रंजीत ठाकुर, मुरारी दुबे,केशव झा,कुंदन ठाकुर, अभिषेक ठाकुर, बिरेन्द्र तिवारी, विजय दुबे, रवीन्द्र सिंह, श्रीमती सपना सराफ, सुभम झा, वैभव कुलदीप, आदित्य ठाकुर, आशीष चौधरी, विक्रम चौधरी, अक्ष झा, श्याम चौधरी, आनंद झा, हर्ष ठाकुर, प्रशांत मिश्रा, प्रिंस कुमार झा, सुरेश सिंह, राहुल सिंह, संतोष सिंह, अमन ओझा, रवि रंजन ओझा, रजनीश सिंह, हर्ष सिंह, संतोष ओझा, सूरज सिंह, सुभाष तिवारी, प्रभात कुमार चौधरी, सी.पी. साह।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *