
चिरमिरी में बीएड एवं लॉ कॉलेज खुलेगा – टी.एस. सिंहदेव
चिरमिरी डोमलहिल ग्राउंड में छ.ग शासन में उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने मनेन्द्रगढ़ विधानसभा के प्रत्याशी रमेश सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया।
चिरमिरी (भरत मिश्रा)। प्रदेश के कद्दावर नेता व छत्तीसगढ़ शासन में उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने मनेन्द्रगढ़ विधानसभा के प्रत्याशी रमेश सिंह के पक्ष में चिरमिरी के डोमनहिल ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान श्री सिंहदेव ने कहा कि एमसीबी जिले का जिला अस्पताल पूर्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किये गए घोषणा के अनुसार चिरमिरी में ही बनेगा । यदि ऐसा नही होता है तो मेरा इस्तीफा अभी से तैयार है ।
श्री सिंहदेव ने आगे कहा कि चिरमिरी में कोयला खदानों के लगातर बन्द होने के कारण यहां के लोगो के पास रोजगार का संकट है । पलायन की समस्या से चिरमिरी जूझ रहा है। प्रदेश में दोबारा कांग्रेस सरकार आने पर चिरमिरी में बड़ा कारखाना लगाने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही चिरमिरी में बीएड एवं लॉ कॉलेज खोला जाएगा।
श्री सिंहदेव ने सभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि प्रदेश में शराबबंदी हम नही कर पाए लेकिन आने वाले समय मे इस पर पहल जरूर होगी । छतीसगढ़ देश का पहला राज्य है जो बेरोजगारों को 25 सौ रुपये बेरोजगारी भत्ता दे रहा है । इसके साथ ही हम बेरोजगारों के स्किल डेवलप करने का काम भी कर रहे है । अब बिजली बिल 200 यूनिट तक हाफ नही बल्कि माफ होगा । केजी से पीजी तक विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी । प्रदेश के सभी हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल को स्वामी आत्मानंद स्कूल में तब्दील किया जाएगा । स्वास्थ बीमा की राशि 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख की जाएगी ।
इस दौरान नगर पालिक निगम चिरमिरी की सभापति श्रीमती गायत्री बिरहा, पूर्व महापौर के डोमरू रेड्डी, एमसीबी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नीता डे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिरमिरी के अध्यक्ष व पीसीसी सचिव सुभाष कश्यप, एल्डरमैन राम प्यारे चौहान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमप्रकाश गुप्ता, यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं एमआईसी सदस्य शिवांश जैन, एनएसयूआई के प्रदेश सचिव राहुल भाई पटेल, हैप्पी वधावन, बीरू खान, एमडी आज़म समेत कांग्रेस कार्यकर्ता एवं हजारों की संख्या में आम जनता उपस्थित रहे।
