रायपुर वॉच

अब इस तरीख तक आएगी कांग्रेस की पहली लिस्ट,देर रात तक स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में मंथन, नामों पर नहीं बन पाई सहमति…..

Share this

रायपुर : सीएम हाउस में शुक्रवार देर रात तक चली कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में प्रत्याशियों के नामों को लेकर अंतिम फैसला नहीं हो पाया है। नामों को लेकर सहमति नहीं बन पाई।

दिल्ली की सर्वे रिपोर्ट के बाद प्रत्याशियों के चयन में बदलाव किए जा सकते हैं। इसलिए केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक तक अंतिम सूची के लिए अभी इंतजार करना होगा।


बैठक में कमेटी के अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय माकन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज और सदस्य एल हनुमंथैया और नेटा डिसूजा मौजूद रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *