कारगिल विजय दिवस पर डॉ भीमराव अंबेडकर युथ फोरम ने सभी बलिदानियों को दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
सारंगढ़ बिलाईगढ़/एच डी महंत -है नमन उनको जो देह को अमरत्व देकर इस जगत में शौर्य की जीवित कहानी हो गये हैं,है नमन उनको कि जिनके सामने बौना हिमालय,जो धरा पर गिर पड़े पर आसमानी हो गये हैं ।।
इन्ही पंक्तियों को सार्थक करते हुए और जिन्होंने भारत विजय की गाथा लिखी ऐसे जवानों को याद करते हुए आज कारगिल विजय दिवस पर डॉ भीमराव अंबेडकर युथ फोरम ने सभी बलिदानियों को दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
डॉ भीमराव अम्बेडकर युथ फोरम,बाबा साहेब के सिद्धांतों को आदर्श मानकर समाज सेवा के लिये निरंतर कार्य कर रहा है।
ये जानकरी फोरम के संयोजक सुमेश बंजारे ने दी।।


