
महानदी में मिला भीमकाय कछुए लगभग 4 फ़ीट का वजन 100 किलो !
सारंगढ़ -बिलाईगढ़ ।छत्तीसगढ़ जिले के बिलाईगढ़ के जैतपुर महानदी में 4 फीट का कछुआ मिला है। इस कछुए का वजन 100 किलो के लगभग है। कछुए मिलने की खबर सुनकर उसे देखने के लए भारी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची हैं। कछुए का वन विभाग द्वारा रेस्क्यू कर लिया गया है। इस भीमकाय कछुए को जल्द ही सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा।
