
अर्पण अर्पण महा अभियान के द्वारा 100 साल पुराने पीपल पेड़ को काटने के विरोध में धरना प्रदर्शन…..
बिलासपुर/ मनोज शर्मा – अरपा अर्पण अभियान के सदस्यों द्वारा शहर में समय समय पर लगातर जागरुकता अभियान चलाया जाता है जैसे पेड़ों में कील लगाने का विरोध करना हो ,या अरपा नदी कचड़ा डालने का विरोध कर लोगों को हमेशा जागरूक किया जाता रहा है इसी कड़ी में अरपा नदी में बन रहे रोड के बीच मे आने के कारण 100 साल से भी अधिक पुराने पिपल पेड़ को काटने की तैयारी चल रही है जिसे बचाने के लिए धरना प्रर्दशन कर विरोध दर्ज किया गया।

जबकि पिपल पेड़ को सबसे अधिक ऑक्सिजन प्रदान करने वाला पेड़ माना जाता है पेड़ो की कटाई लागातार हो रही है फिर वो रोड बनाने के लिए हो या फ़िर शहर बसाने के लिऐ हो।
लागातार पेड़ों की अंधाधुन कटाई के कारण जलवायु परिवर्तन होने से कारण हर साल तापमान में वृद्धि हो रही है अगर समय रहते लोग जागरूक नहीं होते है। तो आने वाली पीढ़ी को और अधिक तकलीफ का सामना करना पड़ेगा।
