रायपुर वॉच

नयी कार लेकर जा रहे शिक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत, कार के उड़े परखच्चे

Share this

बालोद। ACCIDENT NEWS : जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के ग्राम चिखलाकसा में सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौत का मामले सामने आया है। जानकारी के अनुसार मृतक शिक्षक खुद कार चला रहे थे और हादसे का शिकार हो गए। कार में दबने से उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 2 माह पहले ही उन्होंने नई कार खरीदी थी। इन दिनों गर्मी छुट्टी में घर आए हुए थे।उनकी पोस्टिंग बस्तर इलाके में थी। मृतक शिक्षक का नाम अजीत आर्य उम्र 41 वर्ष बताया जा रहा है। शिक्षक अपने ग्राम चिखलाकसा आए हुए थे। इस पूरे मामले में दल्लीराजहरा पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौप दिया है। वहीं मामले की जांच में जुट गई है। शिक्षक की मौत पर शिक्षक वर्ग में शोक की लहर है।

बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र की ये घटना बतायी जा रही है। सोमवार की सुबह बास्तानार ब्लॉक में पदस्थ अजीत आर्य उम्र 41 वर्ष जो अपने गांव चिखलाकसा आये थे। इस दौरान उन्होंने अपनी नयी कार CG17 c 2888 से अकेले घूमने के लिए निकले। इसी दौरान अनियंत्रित होकर कार खेत मे जा गिरी जिससे कार के परखच्चे उड़ गए और शिक्षक को गम्भीर चोट लगने से मौके पर शिक्षक की मौत हो गई। पूरे मामले में दल्लीराजहरा पुलिस ने सव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करा परिजनों को शव को सौंप दिया गया और जांच में जुट गई है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *