
रेल विभागीय अंतर क्रिकेट टूर्नामेंट डीआरएम कप 2023 का हुआ आगाज
रेलवे नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट में सोमवार को डीआरएम प्रवीण पांडे जी ने किया उद्घाटन
बिलासपुर/ यू मुरली राव – रेलवे नार्थ ईस्ट इंस्टीटयूट में आयोजित अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट डीआरएम कप 2023 में मंगलवार से मैच शुरू हो गए हैं।

इसमें तीन मैच खेले गए इसमें टीटीई इलेवन, सीसीसी बिलासपुर और सीएओ कंस्ट्रक्शन इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर अगले चक्र में प्रवेश किया। इस स्पर्धा का शुभारंभ सोमवार से हुआ है। पहले ही दिन दो मैच होने थे। लेकिन वर्षा की वजह से आयोजन समिति को मैच रद्द करना पड़ा दूसरे दिन भी मंगलवार को मैदान गीला होने के कारण सुबह के मैच नहीं हो सके लेकिन इसके बाद के सभी मैच खेले गए। इसमें पहला मैच सीनियर डीसीएम आफिस व टीटीई इलेवन के बीच खेला गया। इसमें पहले बल्लेबाजी सीनियर डीसीएम ने की उन्होंने निर्धारित 10 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 86 रन बनाए। जीत के लिए टीटीई इलेवन के सामने 87 रनों का लक्ष्य रखा। जिसे टीटीई इलेवन ने नौ ओवर में हासिल कर छह विकेट से मैच जीत लिया। दूसरे मैच में सीसीसी बिलासपुर और सीसीसी ब्रजराजनगर के बीच भिड़ंत हुई इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सीसीसी बिलासपुर ने 10 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाए जवाबी पारी के लिए उतरी सीसीसी ब्रजराजनगर की टीम केवल 69 रन ही बना सकी सीसीसी बिलासपुर ने यह मैच 46 रनों से जीत लिया तीसरा मुकाबला ट्रेन मैनेजर और सीएओ कंट्रक्शन इलेवन के बीच खेला गया टॉस जीतकर सीएओ की टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की और 99 रन बनाए। ट्रेन मैनेजर टीम के सामने जीत के लिए 100 रनों का लक्ष्य रखा लेकिन ट्रेन मैनेजर की टीम निर्धारित 10 ओवरों में 9 विकेट गवा कर 46 रन ही बना सकी इस तरह सी ई ओ की टीम ने यह मैच 53 रनों से जीत लिया। रेलवे नार्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट सचिव सी नवीन कुमार ने यह जानकारी द्वारा दी गई।

