रायपुर वॉच

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में द्रोणिका का प्रभाव, कई जिलों में झमाझम बारिश, ओले भी गिरे, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

Share this

रायपुर। CG Weather Update : णिका के प्रभाव से आज भी प्रदेश के कई इलाकों में अंधड़ के साथ वर्षा की संभावना है। जबकि धमतरी जिले में मौसम बदल गया है। बादल की तेज गर्जना के साथ सुबह से तेज बारिश हो रही है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने कहा कि आज को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।

गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। प्रदेश भर में एआरजी बलौदाबाजार सर्वाधिक गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शुक्रवार को उत्तर छत्तीसगढ़ में वर्षा के आसार

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि द्रोणिका के प्रभाव से शुक्रवार को उत्तर छत्तीसगढ़ में वर्षा के आसार हैं। कुछ क्षेत्रों में अंधड़ के साथ बिजली भी गिर सकती है। द्रोणिका का प्रभाव दक्षिण तमिलनाडु से लेकर उत्तर छत्तीसगढ़ तक 0.9 किमी ऊंचाई तक फैला है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अब बढ़ोतरी होने लगी है। इससे गुरुवार को दोपहर की तपिश भी बढ़ी रही। हालांकि देर शाम हल्की नम हवाएं चलने लगीं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *