प्रांतीय वॉच

CRIME NEWS : नुकीले हथियार से गोदकर 20 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या, खून से लथपथ पड़ी मिली थी लाश

Share this

कोरबा। जिले से युवती की हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक युवती की धारदार हथियार से चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि, युवती की लाश खून से लथपथ पड़ी थी, जिसके बाद 112 की टीम ने उसे अस्पताल पहुंचाया। मामला सीएसईबी पुलिस चौकी का है।

दरअसल यहां एक युवती की खून से लथपथ पड़ी लाश मिली, जिसके बाद 112 की मेडिकल टीम ने पहुंच कर मृतका को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद डॉक्टरों ने जांच के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि, युवती की नुकीले हथियार से गोदकर हत्या की गई है। फिलहाल शव को अस्पताल के मर्चयुरी में शिफ्ट कराया गया है।

मौके पर पहुंची पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार मृतका का नाम कुसुम पन्ना बताया जा रहा है। 20 वर्षीय कुसुम सीएसईबी पुलिस चौकी के पंप हाउस में रहने वाली है। मामले की सुचना मिलने पर कोतवाली और सीएसईबी पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल इस मामले को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *