रायपुर वॉच

Raipur Breaking : पत्रकारिता विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ने किया छात्रा से छेड़छाड़, रिपोर्ट हुई दर्ज…

Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ के एकमात्र पत्रकारिता विश्वविद्यालय कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर छेड़खानी का आरोप लगा है। विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली एक छात्रा ने उन पर छेड़खानी का आरोप लगाया है और महिला थाने में FIR दर्ज कराई है। ASP चंचल तिवारी ने इसकी पुष्टि की है। शिकायत के बाद पुलिस ने प्रोफेसर को गिरफ़्तार कर लिया है।

छात्रा का आरोप है कि यहां के एसोसिएट प्रोफेसर उससे अश्लील हरकत करता था। इतना ही नहीं शिकायत करने पर परीक्षा में फेल करने की धमकी भी देता था। परेशान होकर छात्रा में महिला थाने में इसकी शिकायत FIR दर्ज कराई है। ASP चंचल तिवारी ने इसकी पुष्टि की है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *