प्रांतीय वॉच

बलरामपुर जिले में पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ मनाया जशन

प्रदेशाध्यक्ष डॉ0 चौलेश्वर चंद्राकर के द्वारा 02 दिसंबर को नवीन संसोधित आरक्षण नीति विधानसभा द्वारा पारित करने के उपलक्ष में इस दिवस को उत्सव दिवस के रूप में समस्त जिले एवं ब्लाक स्तर पर मनाने का आह्वान किया था।

अफताब आलम

बलरामपुर/  बलरामपुर जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के प्रयास से संशोधित आरक्षण नीति को लेकर जिले के सर्किट हाउस में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में उत्सव के रूप में बडी धुमधाम से मनाया ,कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे काफी उत्साह देखने को मिली।

पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल कुशवाहा ने उत्सव कार्यक्रम मे संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ0 चौलेश्वर चंद्राकर के द्वारा 02 दिसंबर को नवीन संसोधित आरक्षण नीति विधानसभा द्वारा पारित करने के उपलक्ष में इस दिवस को उत्सव दिवस के रूप में समस्त जिले एवं ब्लाक स्तर पर मनाने का आह्वान किया गया है। और प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार लगातार प्रदेश की जानता को आर्थिक,सामाजिक एवं राजनैतिक न्याय दिलाने तथा उन्हें सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में संकल्पित होकर नित नई – नई जनकल्याणकारी योजनाओं का निर्माण कर उसे धरातल पर सफल क्रियान्वयन करने हेतु बेहतर कार्य कर रही है ।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल जी के द्वारा अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से जनहित तथा समाजहित के वर्षों से उलझे पड़े एवम पेचीदा मुद्दे पर शसक्त व त्वरित निर्णय लेते हुवे जनसंख्या घनत्व एवम प्रदेश में भागीदारी के आधार पर सामाजिक न्याय हेतु उचित तथा विधिसम्मत आरक्षण सुधार करने का बहुप्रतीक्षित कार्य किया है। जिसे आगामीआज विधानसभा के विशेष सत्र में कानूनी रूप प्रदान कीया गया ।
उन्होंने बताया कि मा. मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तावित नवीन संशोधित आरक्षण के अनुसार अनुसूचित जन जाति (ST) 32%, अनुसूचित जाति(SC) 13%, अन्य पिछड़ा वर्ग(OBC) 27% एवम ई डबल्यू एस(EWS) 4% आरक्षण की पात्रता प्रदेश स्तर पर शिक्षण संस्थानों एवं शासकीय नियोजनों में प्राप्त होगा जिसे विधानसभा सत्र में कानूनी रूप से लागू कर दिया गया है। इससे सभी पिछड़े वर्गों सर्वांगीण विकास होगा। यह हमारी कांग्रेस सरकार गरीबों जनता के हितों का ख्याल रखती हैसभी उपस्थित लोगों को बहुत बहुत धन्यवाद।
तिवारी ने कहा कि हमारी कांग्रेस सरकार गरीबों के हितो का ख्याल रखती है।,हमारे मुख्यमंत्री बहुत से क ई योजना जनता के हित बनाईं है और सभी को दे रही है।जो पंद्रह साल से भाजपा नहीं किया वह हमारी कांग्रेस सरकार बहुत कम समय में बहुत विकास किया।
आज कार्यक्रम में अनिल कुशवाहा जिलाध्यक्ष पि.वर्ग कांग्रेस,प्रेमलाल कुशवाहा उपाध्यक्ष पि.वर्ग, श्रीमती सुन्दरमनी मिन्ज अध्यक्ष नगरपालिका ,नवीन गुप्ता उपाध्यक्ष नगरपालिका, विनोद तिवारी उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, रामदेव जगते पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, रामानुज कुशवाहा पूर्व जिलाध्यक्ष मजदूर कांग्रेस संजीव यादव ब्लॉक अध्यक्ष पि.वर्ग, परमेश्वर गुप्ता, दधीचि यादव, विनोद महतो,लालमन यादव उपस्थित थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *