स्पोर्ट्स वॉच

बिना किसी नुकसान के भारत का स्कोर 100 रन के पार, कप्तान धवन ने ठोंका अर्धशतक, पढ़ें मैच से जुड़े हर अपडेट्स

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड और टीम इंडिया के बीच आज ऑकलैंड में पहला वनडे खेला जा रहा है। इस सीरीज में सीनियर खिलाड़ी नहीं खेल रहे। शिखर धवन की कप्तानी में युवा टीम इंडिया मैदान पर उतरी है। वहीं, न्यूजीलैंड की कमान केन विलियम्सन संभाल रहे हैं। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत के लिए उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह आज वनडे में डेब्यू कर रहे हैं। आइये एक नजर डालते हैं मैच के स्कोर पर…

IND vs NZ 1st ODI Live: भारतीय टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 100 रन के पार जा चुका है। शिखर धवन अर्धशतक लगाकर खेल रहे हैं। वहीं, शुभमन गिल भी अर्धशतक के करीब हैं। धीमी शुरुआत के बाद दोनों बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे हैं और भारतीय टीम बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
IND vs NZ 1st ODI Live: भारत: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

IND vs NZ 1st ODI Live: न्यूजीलैंड: फिन एलेन, डेवोन कॉन्वे, केन विलियम्सन (कप्तान), टॉम लाथम (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सैंटनर, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *