देश दुनिया वॉच

बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कार्यक्रम के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत

Share this

पश्चिम बंगाल। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर अचानक तबीयत बिगड़ गई। नितिन गडकरी पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे तभी अचानक उनका शुगर लेवल गिरने से उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद अस्पताल से डॉक्टरों की एक टीम कार्यक्रम स्थल पर पहुंची और केंद्रीय मंत्री को प्राथमिक उपचार दिया गया।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अधिकारियों को पूरी स्थिति संभालने को कहा। जिसके बाद नितिन गडकरी को कार्यक्रम स्थल से बाहर कर ले जाया गया। सिलीगुड़ी के माटीगारा में भाजपा सांसद राजू बिस्टा के आवास पर तीन डॉक्टरों की टीम नितिन गडकरी का इलाज कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह थोड़ा बेहतर महसूस कर रहे हैं और उन्हें जल्द ही दिल्ली ले जाया जा सकता है।

बता दें कि नितिन गडकरी पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में योजनाओं की सौगात देने पहुंचे थे। उन्होंने सिलीगुड़ी में 1206 करोड़ रुपए की लागत वाली 3 एनएच परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद सुकना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से एक टीम पहुंची और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। अब नितिन गडकरी की तबीयत ठीक बताई जा रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *