देश दुनिया वॉच

भारत में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, 4.1 की तीव्रता से कांपी धरती

Share this

पंजाब। अमृतसर में भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। सोमवार तड़के 3:42 बजे भूकंप के झटके से अमृतसर की धरती कांप गई। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉली के मुताबिक, भूकंप की गहराई जमीन से 120 किलोमीटर अंदर तक थी। अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

इसके पहले 3.4 तीव्रता का भूकंप उत्तराखंड में शनिवार शाम चार बजकर 15 मिनट पर आया था जिसका अधिकेंद्र पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र में था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, उत्तराखंड-नेपाल सीमा से सटे हिमालयी क्षेत्र में 8 से 12 नवंबर के बीच अलग-अलग तीव्रता के कम से कम 8 भूकंप आए हैं। थौरागढ़ आपदा प्रबंधन अधिकारी बीएस महार ने कहा कि भूकंप का अधिकेंद्र नेपाल के सिलांग कस्बे से तीन किलोमीटर दूर था, लेकिन इसके झटके भारत, चीन और नेपाल में महसूस किए गए।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *