देश दुनिया वॉच

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन को मिलेगी जेल या बेल, दिल्‍ली कोर्ट अब मंगलवार को सुनाएगी फैसला

Share this

नई दिल्‍ली : बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की मुस्किले कम होने का नाम नहीं ले रही है। बता दे की 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले (Money Laundering Case) में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) की जमानत याचिका पर दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट अब मंगलवार को अपना फैसला सुनाएगी, हालांकि अभी अभिनेत्री अंतरिम जमानत पर रिहा हैं, लेकिन उनके लिए आज यानी 11 नवंबर का दिन बेहद महत्वपूर्ण था। पहले कोर्ट शुक्रवार को फैसला सुनाने वाली थी।

जैकलीन फर्नांडीज की जमानत के मामले पर जज ने कहा कि अभी आदेश पूरा लिखा जाना बाकी है। जहां पहले उनकी बेल पर फैसला आज आने वाला था, वहीं अब सामने आया है की यह 15 तारीख को आएगा। अब 15 नवंबर को महाठग और जैकलीन के कथित बॉयफ्रेंड सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े इस 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की पटियाला कोर्ट अभिनेत्री को जेल या जमानत देने को लेकर फैसला सुना सुनाएगी।

ईडी ने कोर्ट से कहा है कि अगर जैकलीन को जमानत दी जाती है तो वह श्रीलंका भाग सकती है। जांच एजेंसी ने कहा कि आरोपी जैकलीन फर्नांडीज को यह जानकारी थी कि सुकेश चंद्रशेखर ठग है और इसके बावजूद वह उससे महंगे गिफ्ट लेती रही। ईडी ने कहा कि जैकलीन ने जांच में कोई सहयोग नहीं किया, बल्कि वह खुद को तब तक अनजान बताती रही जब तक उसके सामने सबूत पेश नहीं किए गए। जब उसके सामने सबूत रखे गए तब वह खुद इनकार नहीं कर सकी और उसने कबूलनामा किया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *