प्रांतीय वॉच

छत्तीसगढ़ में पूर्व सरंपच को माओवादियों ने मारी गोली, पुलिस मुखबिरी का लगाया आरोप

Share this

कांकेर। जिले में एक पूर्व सरपंच को माओवादियों ने गोली मार दी। पूर्व सरपंच को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया है। मामला कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक चारगांव निवासी पूर्व सरपंच सियाराम रामटेके के घर रविवार की सुबह 5 से 7 की संख्या में माओवादी घुसे और पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाते हुए उसपर गोलियां दाग दी। गोली पैर और पेट पर ही लगी है। पूर्व सरपंच के परिवार के सदस्य भी घटना के समय घर पर ही थे। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली जंगल की तरफ भाग निकले। परिजनों ने इस मामले की जानकारी गांव के अन्य ग्रामीणों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मी पूर्व सरपंच को जिला अस्पताल लेकर गए जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *