रायपुर वॉच

CM Bhupesh Baghel ने कवर्धा जिले में किया भेंट मुलाकात, की कई घोषणाएं, कहा – आपके बीच आया हूं, ताकि जान सकूं कि योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं

Share this

रायपुर। Bhent Mulakat प्रदेश के मुखिया आज भेंट-मुलाकात के लिए कवर्धा विधानसभा के ग्राम झलमला पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वहां  पचराही के शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख सम्रद्धि की कामना की। झलमला में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचने पर आदिवासी नर्तक दल ने पारंपरिक लोकनृत्य के साथ किया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत।

छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर मुख्यमंत्री बघेल ने की भेंट-मुलाकात की शुरुआत। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का खुमरी पहनाकर स्वागत किया। स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव व वनमंत्री मोहम्मद अकबर उपस्थित रहे।

Bhent Mulakat : लोगों से पूछा छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है या नहीं। ग्राम झलमला और आसपास के गांवों से लोग बड़ी संख्या में हैं उपस्थित। लोहारीडीह  के किसान घनश्याम साहू बताया की मेरा 1.50  लाख रूपये का कर्जा माफ हुआ है, जिससे मैंने अपने खेती किसानी के लिए ट्रैक्टर खरीदा है। अब किसानों का ट्रैक्टर लोन न चुका पाने की वजह से जब्त नहीं हो रहा है, किसानों को पैसा मिल रहा है वे समय पर अपनी किश्त पटा पा रहे हैं।

Bhent Mulakat : मुख्यमंत्री ने यहां उपस्थित लोगों से पूछा, कितने लोगों का राशनकार्ड बना है, इस पर बड़ी संख्या में आम जनता ने हाथ उठाकर हां में जवाब दिया। प्रकाश अग्रवाल, ग्राम-चिल्फी ने मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल को बताया कि अभी तक गोधन न्याय योजना के तहत गोबर बेचकर 40 हजार रूपये का लाभ कमाया है, मेरे घर में 10 गाय हैं, जिनसे प्राप्त गोबर बेचकर अच्छी आय हो रही है। भेंट-मुलाकात को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुपोषण के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं, इसलिए हमारी सरकार ने सुपोषण अभियान की शुरुआत की है।

Bhent Mulakat : इंदिरा ध्रुवे ने बताया कि आंगनबाड़ी में गर्म भोजन, अंडा और पौष्टिक आहार मिल रहा है, जिससे मेरे बच्चे की सेहत लगातार अच्छी हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौठान में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क शुरू किए जा रहे हैं, हर रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में वर्किंग शेड, पहुंच मार्ग, पेयजल व बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए 2 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं ताकि ग्रामीण, महिलाएं और गांव के युवा रोजगार से जुड़ सके।

Bhent Mulakat : उन्होंने युवाओं से कहा कि ज्यादा से ज्यादा रीपा से लाभ लें। राजीव युवा मितान क्लब के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री ने जाति प्रमाण पत्र बारे में पूछा – इस बीच एक हितग्राही ने बताया कि उसका जाति प्रमाण पत्र नहीं बना है, जिस पर मुख्यमंत्री ने पंचायत सचिव तथा तहसीलदार से जानकरी लेते हुए कार्यकम खत्म होने तक वस्तुस्थिति बताने कहा।

Bhent Mulakat : एक ग्रामीण गोरेलाल ने बताया कि दो साल पहले वनाधिकार मान्यता पत्र मिला, अब भूमि पर खेती कर रहा हूं। पंजीयन करा कर समर्थन मूल्य में धान बेचा है। वेदकुंवर ने बताया कि समर्थन मूल्य में 2 हजार गड्डी तेंदू पत्ता बेचा है, जिससे 8 हजार रूपये की आय हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने तेंदूपत्ता संग्रहण दर बढ़ाकर 4 हजार रुपये प्रति मानक बोरा कर दिया है। 65 प्रकार के वनोपज खरीद रहे हैं और वैल्यू एडिशन पर काम कर रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार मिल सके। योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने की लोगों से अपील की।

की गई घोषणाएं  – Bhent Mulakat

– ग्राम झलमला में नया ग्राम पंचायत भवन बनाया जाएगा।

– ग्राम झलमला स्थित हाई स्कूल और कन्या आश्रम में बॉउंड्रीवाल निर्माण।

– ग्राम झलमला में मंदिर से लेकर आंगनबाड़ी भवन तक और टॉवर से लेकर हाई स्कूल भवन तक सीसी रोड निर्माण।

– ग्राम बोइरकछरा से गंडईखुर्द तक सड़क निर्माण।

– कवर्धा पोड़ी मुख्य मार्ग से ग्राम परसहा गाड़ाघाट तक सड़क निर्माण।

– कुसुमघटा से बोइर कछरा मार्ग में फोक नदी पर उच्चस्तरीय पुल का निर्माण।

– चिल्फी, रेंगाखार और पोड़ी में स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलने की घोषणा।

लोहारा पहुंचे सीएम – Bhent Mulakat

Bhent Mulakat : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कवर्धा विधानसभा के सहसपुर लोहारा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचे। जहां छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर मुख्यमंत्री बघेल ने भेंट-मुलाकात की शुरुआत। स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव और वनमंत्री मोहम्मद अकबर भी हैं मौजूद।

Bhent Mulakat :  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हाथ हिलाकर किया आम जनता का अभिनंदन। छत्तीसगढ़ के राज्य गीत के साथ हुई भेंट-मुलाकात की शुरुआत। यहां ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पारंपरिक खुमरी पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर भी मौजूद।

Bhent Mulakat : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि सब्बो झन ला जय जोहार, राम राम, जय सतनाम, भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के माध्यम से योजना का क्रियान्वयन जानने आपके बीच आया हूँ, ताकि जान सकूँ कि योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को स्वामी आत्मानंद स्कूल की कक्षा दसवीं की छात्रा मृणाल पांडेय ने अंग्रेजी में अपना परिचय दिया और स्वामी आत्मानंद स्कूल के बारे में जानकारी दी।

Bhent Mulakat :  डॉली अरोरा ने भी अंग्रेजी में बात करते हुए स्कूल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में मुख्यमंत्री को बताया। ग्राम रेंगाटोला के मुकेश्वर शर्मा ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री हाट बाज़ार योजना से लाभ मिला है, उन्होंने बाज़ार में इलाज भी करवाया है। उन्होंने कहा कि फ्री में इलाज हो रहा है। हर सप्ताह बीपी, शुगर की जांच भी हो रही है। आपकी सरकार में सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।आपकी सरकार आने के बाद 2 लाख रुपए का कृषि ऋण माफ हुआ है, आपको धन्यवाद।

Bhent Mulakat : मुकेश्वर शर्मा ने बताया कि रविवार के हाट बाजार लगता है, सबको लाभ मिलता है, हर सप्ताह इलाज कराने जाता हूं, फ्री में दवाईयां भी मिलती हैं।  इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी को पैसा देना न पड़े इसलिए इस तरह की योजनाएं बनाईं हैं। मुख्यमंत्री से बात करते हुए अजय कौशिक, मुंगेलीडीह ने कहा- जय जोहार कका, हाट बाजार क्लिनिक में फ्री में इलाज और दवाई की सुविधा है। उसने बताया कि 2-3 बार गया हूं और निःशुल्क इलाज कराया।

Bhent Mulakat : मुख्यमंत्री से सुपोषण योजना के बारे में जानकारी लेते हुए तारामती पटेल ने बताया कि उनके बच्चे का आंगनबाड़ी में वजन के दौरान पता चला कि वजन कम हो गया है, तभी इस योजना के बारे में पता चला और लाभ लेना शुरू किया, पहले 6 किलो वजन था अब 12 किलो हो गया। हार्ट का भी प्राब्लम था उसका भी इलाज फ्री में हुआ है।

Bhent Mulakat : मुख्यमंत्री राजीव गांधी किसान न्याय योजना के बारे में कर रहे हैं चर्चा। कहा- 17 तारीख़ को इस योजना की आगामी किश्त मिलेगा। दीवाली से पहले। ग्रामीणों ने शिकायत की कवर्धा जिला में बिल माफ नही हो रहा है।  मुख्यमंत्री ने कहा जिला अधिकारी से बात करूंगा। हेमन्त ने कहा की 1 लाख 72 हजार का ऋण माफ हुआ है। किसान विजय ने कहा ढाई लाख का धान बेचा। पैसा का ट्यूबवेल लगाया। 3 हॉर्स पावर का पंप लगाया। गन्ना लगाया। ग्राम चार भांठा के पुलिया के लिए  समस्या बताई।

बलीराम  किसान ने बताया 4 एकड़ जमीन है। धान बेचा 2 किश्त मिल गया। 80 हजार रुपये मिला । खेती में लगाया। बिरनपुर की राम बाई ने बताया कि राशन कार्ड बन गया है। बच्चों का राशन कार्ड बनाना है। उनके बच्चे कमाने बाहर गए है। उसके बच्चे का राशन कार्ड बनाने के निर्देश दिए।

Bhent Mulakat : नांद बाई बिरनपुर मेरा राशनकार्ड बन गया है। बेटा का नही बन पाया है। कमाने खाने बाहर गए हैं। राशनकार्ड बनाने के निर्देश मुख्यमंत्री ने कहा की जिनकी शादी हो गई है। उनका अगल राशन कार्ड बनाया जा रहा है। इसके लिए आवेदन दे। सभी का राशन कार्ड बनाया जाएगा।

Bhent Mulakat : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कक्षा आठवीं की छात्रा पूनम पटेल ने बताया कि हमारे गांव का स्कूल टूट गया है, स्कूल की जगह पर किसी ने कब्जा कर लिया है। छात्रा ने मुख्यमंत्री से स्कूल बनवाने का आग्रह किया जिस पर मुख्यमंत्री ने जांच के निर्देश दिए।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *