रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर से केरल के लिए रवाना हो गए हैं। वे वहां भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के बाद हिमाचल प्रदेश रवाना हो जाएंगे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा और हिमाचल प्रदेश की बैठक में शामिल होने जा रहा हूं।
इस दौरान बीजेपी महिला मोर्चा द्वारा हुंकार रैली पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, बहुत अच्छा है, स्वागत है उनको करना चाहिए। इससे पहले रमन सिंह से पूछ लें कि 15 साल में आखिर क्यों शराबबंदी नहीं की ? दूसरी बात यह है कि प्रदेश महिला मोर्चा महंगाई, रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल, इसके बारे में भी बात कर लें।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि स्मृति ईरानी, हेमा मालिनी को भी धरना में बुलाए। प्रदेश की महिलाएं उनसे पूछ सके महंगाई इतना बढ़ क्यों रही है? खाद्य तेलों के दामों में इतना वृद्धि क्यों हो रही है।
आंदोलन करना है तो उत्तरांचल चले जाएं। अंकिता के साथ अन्याय हुआ है। परिवार वाले लोग न्याय के लिए लड़ रहे हैं। इसके बारे में भी इन लोगों को बोलना चाहिए।
अध्यक्ष पद के लिए हो रहे चुनाव और राजस्थान की राजनीति पर सीएम बघेल ने कहा कि कांग्रेस में चुनाव चल रहा है। नामांकन 30 तारीख तक होना है। कौन-कौन मैदान में रहेंगे नहीं रहेंगे वह स्पष्ट हो जाएगा। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के लोग बताएं उनके अध्यक्ष का चुनाव कैसे हो गया?
कोई नामांकन नहीं, कोई प्रत्याशी नहीं, कोई दावेदार नहीं कोई हलचल नहीं कोई चर्चा नहीं और अध्यक्ष बन गए। दो आदमी ने बना दिया।
योगी सरकार दिवाली में गरीब परिवारों को गैस सिलेंडर देने जा रही है। क्या बीजेपी महंगाई को स्वीकार कर रही है। महंगाई स्वीकार कर ली है तभी तो महंगाई भत्ता लगातार बढ़ते जा रहा है। एक तरफ महंगाई भत्ता बढ़ रहा है दूसरी तरफ महंगाई से इंकार कर रहे हैं। गैस सिलेंडर देकर मंगाई से छुटकारा दिलाना चाहते हैं या फिर उसको और जलाना चाहते हैं।
कलेक्टर एसपी कॉन्फ्रेंस पर उन्होंने कहा कि 8 और 9 तारीख को बैठक होनी है। उस पर बातचीत होगी। बैठक बहुत दिनों से लंबित था।