प्रांतीय वॉच

दर्दनाक हादसा : अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरी ट्रैवलर बस, एक की मौत… 12 घायल

Share this

भानपुरी। एनएच 30 में मंगलवार तड़के सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। हादसे में एक की मौत हो गई है। जबकि 12 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को भानपुरी सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मेकॉज रेफेर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरी एक ट्रैवलर बस रायपुर से चित्रकोट की ओर जा रही थी। तड़के सुबह करीबन 5:30 बजे फरसागुड़ा के पास वाहन चालक को अचानक झपकी आ गई। जिसकी वजह से चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित वाहन एनएच 30 में बने एक छोटे पुल को तोड़ते हुए गढ्ढे में गिर गई। इस हादसे में वाहन में सवार 12 लोग घायल हो गए। वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही भानपुरी पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने एम्बुलेंस 108 की मदद से सभी घायलों को तत्काल ही भानपुरी सिविल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार करने के बाद सभी घायलों को बेहतर उपचार के लिए मेकॉज रेफेर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि ट्रेवलिंग बस में सवार सभी यात्री रायपुर एम्स के कर्मचारी है। यह सभी रायपुर से चित्रकोट देखने और बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए जगदलपुर आ रहे थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *