प्रांतीय वॉच

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा, घरघोड़ा और छाल के वासियों को दी ये सौगात

रायगढ़: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने भेंट मुलाकात अभियान के तहत बुधवार को धरमजयगढ़ पहुंचे। नगर की जनता ने उत्साहपूर्वक मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। रोड शो में लोगों ने जगह जगह स्वागत किया एवं कई जगह पुष्प की वर्षा की। नगरवासियों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को मिठाई से तौला।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छाल तथा घरघोड़ा में आम जनता से मुलाकात कर शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति का फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने कई घोषणाएं की है।

घरघोड़ा में की ये घोषणाएं:-

1. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा का उन्नयन किया जाएगा और विशेषज्ञ डॉक्टरों की पदस्थापना की जाएगी।
2. ग्राम नवापारा टेंडा में 32 के.वी. के नये बिजली सब स्टेशन की स्थापना की जाएगी।
3. ग्राम घरघोड़ा में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की स्थापना की जाएगी।
4. पुसल्दा से बुलेकेरा, बटुराकछार तक डामरीकृत सड़क बनाई जाएगी।
5. नगर पंचायत घरघोड़ा में पेयजल आपूर्ति के लिये समुचित व्यवस्था करवाई जाएगी।
6. अमलीडीह उप स्वास्थ्य केंद्र का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन।
7. सर्व समाज के लिए घरघोड़ा में मंगल भवन के निर्माण की स्वीकृति।

छाल में की ये घोषणाएं:-

1. खरसिया और छाल के बीच माड़ नदी में बनने वाले पुल के निर्माण कार्य को जल्दी पूरा करवाया जाएगा।
2. खरसिया से छाल और छाल से धरमजयगढ़, छाल से घरघोड़ा रोड का निर्माण जल्दी से जल्दी शुरू किया जाएगा।
3. ग्राम सिसरिंगा में 32 केवी के नए बिजली सब स्टेशन की स्थापना की जाएगी।
4. कापू उप तहसील को पूर्ण तहसील बनाया जाएगा।
5. ओंगना से भंडारी पहुंच मार्ग तक सड़क का डामरीकरण किया जाएगा।
6. सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ का उन्नयन किया जाएगा साथ ही स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गायनेकोलॉजिस्ट की पोस्टिंग की जाएगी।
7. धरमजयगढ़ में 100 सीटर पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास खोला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *