देश दुनिया वॉच

पति ने पत्नी की हत्या के बाद किया SUICIDE, बेटे को भी किया घायल

Share this

नई दिल्ली। ईस्ट दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में पति ने घरेलू कलह में पत्नी पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। जिसके बाद खुद भी कलाई काट कर आत्महत्या कर ली। इस दौरान 13 साल का बेटा बचाव में आया तो उस पर भी वार कर दिया। बच्चों ने घटना की जानकारी पड़ोसियों को दी। जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल बच्चे समेत पति पत्नी को अस्पताल ले जाया गया, जहां से पति को जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पति और पत्नी दोनों को डॉक्टरों ने मृत करार दिया।

जानकारी के अनुसार नीरज (42) परिवार समेत वेस्ट गुरु अंगद नगर की गली नंबर-2 में रहते थे। पालम निवासी ज्योति (40) से उनकी शादी 2009 में हुई थी। दोनों के दो बेटे है जिनमें से एक की 12 साल का तो दूसरा 8 साल का है। नीरज एसी रिपेयरिंग का काम करते थे। परिजनों ने बताया कि कुछ साल पहले माता-पिता ने बिल्डर को एक फ्लोर देकर चार मंजिला मकान बनवाया। तीनों भाइयों के हिस्से में एक-एक फ्लोर आया। बिल्डर के कहने पर माता-पिता ने तीनों बहुओं के नाम पर उनके फ्लोर कर दिए। लेकिन डेढ़ साल से अनबन होने लगी थी। नौबत मारपीट तक पहुंच जाती थी। कई बार विवाद थाने चला गया। ज्योति के नाम टॉप फ्लोर था, इसलिए वो मकान बेचकर दूसरी जगह जाना चाहती थी। नीरज यहां से नहीं जाना चाहता था। इससे क्लेश बढ़ गया और पत्नी तलाक मांगने लगी। मंगलवार रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ। अक्सर दोनों झगड़ते रहते थे, जिस वजह से आसपास के लोगों ने ज्यादा गौर नहीं किया। नीरज ने किचन के चाकू से पत्नी पर कई वार कर दिए। 12 साल का बेटा बचाने आया तो उसके बाजू पर भी वार कर दिया। नीरज ने खुद की भी कलाई काट ली। दोनों बच्चे शोर मचाते हुए बिल्डिंग की सीढ़ियों से उतरते हुए नीचे आए। पड़ोसियों ने पुलिस कॉल की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *