देश दुनिया वॉच

बड़ी खबर: नीट एग्जाम में फेल होने पर लड़की ने फ्लैट से कूदकर की आत्महत्या

Share this

ग्रेटर नोएडा: 17 साल की छात्रा ने आज गुरुवार को Neet एग्जाम में फेल होने पर बिल्डिंग से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। ये पूरा मामला ग्रेटर नोएडा के नोलेजपार्क थाना क्षेत्र के जेपी अमन सोसायटी का है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि सुसाइड करने वाली लड़की की उम्र सिर्फ 17 साल थी। वह नीट के एग्जाम में फेल हो गई थी।

सोसायटी के लोगों ने बताया कि लड़की इसी सोसायटी में रहती थी, लेकिन अपने फ्लैट के टावर को छोड़कर दूसरे टावर में गई और 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। लड़की का नाम संपदा था। इस घटना के बाद नालेज पार्क थाने की पुलिस जांच में जुट गई है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *