रायपुर वॉच

’40 रुपये लीटर आटा’ राहुल गांधी के इस बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कही ये बात

Share this

रायपुर: कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई को लेकर रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हल्ला बोल रैली का आयोजन किया। इस रैली के माध्यम से कांग्रेस पार्टी एक मंच पर एकजुट हुए दिग्गज नेताओं ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

दिल्ली के रामलीला मैदान की हल्ला बोल रैली में खाद्य सामग्री की महंगाई का उल्लेख करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी आटे के साथ लीटर का उपयोग कर बैठे। राहुल गांधी भाषण देते हुए यह कह गए कि 22 रुपये लीटर आटा, आज 40 रुपये लीटर हो गया है। हालांकि उन्होंने तुरंत ही अपनी गलती सुधार ली, लेकिन यह बीजेपी के लिए अवसर बन गया। भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *