रायपुर वॉच

185 वें दिन सत्याग्रह जारी 25 गाँव के सैकड़ों किसान पहुँचे अवैध करणी कृपा स्टील पावर प्लांट के विरुद्ध संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया – किसान मोर्चा

Share this

तुमगांव। हाईवे स्थिति खैरझिटी,कौंवाझर,मालिडीह के कृषि भूमि,गरीबों का काबिल कास्त भूमि,आदिवासी भूमि में गैर कानूनी ढंग से करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट लगाने के विरोध में विगत 25 फरवरी 2022 से किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखण्ड सत्याग्रह चल रहा है।आज अखण्ड सत्याग्रह के 185 वें दिन खेती किसानी की व्यस्तता के बाद भी 25 गांव के सैकड़ों किसान, जवान एवं महिलाओं ने भाग लिया।आज अखण्ड सत्याग्रह का नेतृत्व राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के अध्यक्ष अनिल दुबे, राज्य आंदोलन कारी किसान के संस्थापक दाऊ जी.पी. चंद्राकर,किसान मोर्चा के प्रवक्ता जागेश्वर प्रसाद,प्रदेश किसान नेता छन्नू साहू,डॉ.पंचराम सोनी, श्रीधर चंद्राकर,विमल ताम्रकार, नंदकिशोर यादव,नंदलाल सिन्हा, तारेंद्र यादव उप सरपंच आदि ने किया।आज अखण्ड सत्याग्रह के सैकड़ों किसानों बैठक को राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के अध्यक्ष अनिल दुबे,राज्य आंदोलनकारी प्रदेश किसान नेता दाऊ जी.पी. चंद्राकर,किसान मोर्चा के प्रवक्ता जागेश्वर प्रसाद,प्रदेश किसान नेता छन्नू साहू,डॉ.पंचराम सोनी,श्रीधर चंद्राकर,विमल ताम्रकार,नंदकिशोर यादव,चैनुराम साहू,उदयराम चंद्राकर,अलखराम साहू,नंदलाल पटेल,जीवन लाल साहू सरपंच,डोमार ध्रुव सरपंच पति, परसराम ध्रुव,बिषरू सिन्हा,भूपेंद्र सिन्हा,मनराखन ठाकुर,विवेक मानिकपुरी,पुनीतराम साहू,हेमसागर पटेल,श्रीमती राधबाई सिन्हा,ललीता सिन्हा आदि ने संबोधित किया।सभा को सम्बोधित करते हुए राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल दुबे ने कहा कि जिस दिन अंचल के 25 गाँव में सैकड़ों सदस्य बनाकर स्थाई संगठन बनाएंगे उस दिन राजधानी आरंग से लेकर महासमुंद महानदी मोड़ सराईपाली तक नेशनल हाईवे को घंटों बंद कर शासन प्रशासन को बाध्य कर देंगे कि करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट के गैर कानूनी निर्माण को पूरा बंद करा देंगे।खैरझिटी,कौंवाझर हाइवे में चल रहे किसान आंदोलन छत्तीसगढ़ के लिए मॉडल नीति होगी।उसके बाद भविष्य में कोई भी सरकारी भूमि,वन भूमि, आदिवासी भूमि,चारागाह भूमि में कोई भी उद्योग नहीं लग पायेगा।जिस प्रकार से नेशनल हाईवे से उद्योग में जाने के लिए अवैध रोड़ बनाया था उसे नेशनल हाईवे विभाग द्वारा अवैध निर्माण को जेसीबी मशीन से उखाड़ फेंका गया है।उसी प्रकार से सभी गैर कानूनी अवैध भवन निर्माण किसान गया है उसे भी संबंधित अधिकारियों को तोड़ने के लिए बाध्य किया जाएगा।अब किसी भी प्रकार का निर्माण नही होने दिया जायेगा।जागेश्वर प्रसाद ने कहा कि सड़क की ही तरह मालिडीह जाने वाले रोड़ पर भी बड़ी वाहन जाने पर रोक लगाना है।साथ ही साथ मालिडीह खैरझिटी की निस्तारी नाला पर उद्योगपति के कब्जा से भी मुक्त करने के लिए अभियान चलाना होगा।ताकि चारों तरफ करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट के गैर कानूनी निर्माण पर रोक लग सके।सभी वक्ताओ ने संगठन के विस्तार को प्राथमिकता देना होगा।तारेंद्र यादव उप सरपंच ने कहा कि छात्र और युवाओं को इस आंदोलन के लिए घुम- घुमकर जोड़ेगे।छन्नू साहू एवं डॉ.पंचराम सोनी ने किसानों की दुखदाई से संबंधित कविता पाठ कर उन लोगों का उत्साहवर्धन किया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *