वीरेन्द्र साहू रिपोर्टर तिल्दा नेवरा:- शनिवार तड़के दोपहर 12 बजे आयुष हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर नेवरा में अंतर विभागीय बैठक (Inter-Sectoral Meeting) का आयोजन किया गया।
– जिसमें आयुष हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर का उद्देश्य,
– आयुष द्वारा जीवनशैली उन्नयन,
– प्रकृति परीक्षण,
-एन. सी. डी. स्कृीनिंग,
– औषधीय पौधों का महत्व एवं वृक्षारोपण,
– योग, प्राणायाम का जीवन शैली में नियमित प्रयोग, के बारे में अंतर-विभागीय बैठक में एच. डबल्यू. सी. नेवरा प्रभारी डॉ. अरविंद कुमार पाठक के द्वारा जानकारी प्रदान की गयी।
बैठक में डॉक्टर ने बहुत ही अच्छी बातें बताई है जो लोगो को सुनने में भी ताजुब लग गई। लोग अब ईलाज कराने कम ,अपनी शरीर को फीट कैसे रखे जानने हॉस्पिटल आ रहे हैं।योग व आयुर्वेद को बढ़ावा देने डॉक्टर नगर के पत्रकार, जनप्रतिनिधियों ने भी स्टॉप के साथ साथ जागरूकता फैलाने में सहयोग करेंगे। बैठक में वीरेन्द्र साहू ,पार्षद रवि सेन, नरेन्द्र शर्मा ,मितानिन व अन्य विभाग के लोग व जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ एवं सम्मानीय नागरिक उपस्थित थे।सभी ने औषधालय स्टॉफ का आभार व्यक्त कर बैठक का समापन किया गया।
