प्रांतीय वॉच

अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या कर पति ने भी की खुदकुशी

Share this

जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा के हसौद थाना क्षेत्र में 7 साल की बेटी के सामने व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया था, लेकिन अब उसकी भी लाश मिली है। आरोपी ने भी पत्नी की हत्या के बाद खुदकुशी कर ली है। ऐसे में बच्ची के सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है। FSL की टीम भी मौके पर मौजूद है।

हसौद थाना प्रभारी योगेश पटेल ने बताया कि अमलीडीह गांव के मनोज बरेठ की शादी 10 साल पहले रमशीला (34 वर्ष) से हुई थी। दोनों की 7 साल की एक बेटी भी है। मनोज बरेठ अपनी पत्नी रमशीला के चरित्र पर शक करता था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच हमेशा विवाद होता रहता था। मंगलवार रात भी पति-पत्नी में इसी बात को लेकर विवाद हुआ।

इसके बाद गुस्से में आकर आरोपी पति मनोज ने अपनी 7 साल की बेटी के सामने ही उसकी मां की धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी। फिलहाल घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *