रायपुर वॉच

बेरोजगारों को भटका रही बीजेपी, भाजयुमो के प्रदर्शन पर बोले मंत्री रविंद्र चौबे

Share this

रायपुर: कांग्रेस ने राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर जमकर हल्ला बोला है। मंत्री रविंद्र चौबे ने भाजयुमो के प्रदर्शन पर कहा कि बीजेपी बेरोजगारों को भ्रमित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन को जनता का समर्थन नहीं है, यह प्रदर्शन व्यर्थ होगा।

मंत्री रविंद्र चौबे ने निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के शासनकाल में युवाओं को ठगा गया, अपने नेताओं को दिखाने के लिए भाजयुमो द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा हैं। प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के बयान पर मंत्री चौबे ने कहा कि पुरंदेश्वरी का बयान निकृष्ट है। मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक बयान है।

बता दें कि भारतीय जनता युवा मोर्चा बेरोजगारी को लेकर प्रदर्शन कर रही है। सभा स्थल पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। भाजयुमो ने निगम मुख्यालय गार्डन में सभा रखी है। यहां बीजेवायएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद कार्यकर्ता रैली निकालेंगे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *