अफताब आलम
बलरामपुर/ बलरामपुर युवा कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर किसान सम्मान यात्रा निकाली।
युवा कांग्रेस नेता मुजस्सम नजर ने बताया की छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री किसान हितैषी है। किसानों के लिए उन्होंने कर्जा माफ किया। समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। गोधन न्याय योजना के तहत गोबर और गोमूत्र की खरीदी की जा रही है।
इसी उपलक्ष्य में क्षेत्र के किसानों के साथ किसान न्याय यात्रा निकाली गई। जो कुसमी कृषि मंडी से शुरू हो कर बाबा चौक तक की गई। इसके पश्चात विधायक कार्यालय में किसानों के द्वारा मुख्यमंत्री के जन्मदिन में केक काटा गया।
इस कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष हुमंत सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष गोवर्धन भगत, पूर्व नप उपाध्यक्ष अरुण गुप्ता, अरविंद तिवारी, बालेश्वर राम,मुजस्सम नजर, सोनू अली, वाहिद आलम, पूर्णिमा सेमरिया, सैफ अली, मिथलेश गुप्ता, विक्रम गुप्ता, दीपक बनकर, प्रकाश भगत, मन्नान खान सहित कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एव किसान साथी उपस्तीथ रहे।