प्रांतीय वॉच

किशोर ने नीम से बनाया जैविक खाद,मिला पर्यावरण मित्र सम्मान

नवागढ़ संजय महिलांग

अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध संस्थान लखनऊ के सभागार में नगर पंचायत नवागढ़ के युवा किसान किशोर कुमार राजपूत को पर्यावरण मित्र सम्मान 2022 से सम्मानित किया है। यह पुरस्कार पर्यावरण संरक्षण और वृक्ष रोपण करके वन संवर्धन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को दिया जाता है।

नीम रत्न राष्ट्रीय पुस्कर विजेता और ग्लोबल नीम आर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर वी के सिंह ने बताया कि पिछले कई वर्षों से खेती में नीम आधारित जैविक खेती के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन में किशोर कुमार राजपूत ने सराहनीय कार्य किया था। उनके इन्ही कार्यों को ध्यान में रखते हुए ग्लोबल नीम आर्गनाइजेशन ने युवा किसान को पर्यावरण मित्र सम्मान 2022 से सम्मानित किया। इस अवार्ड का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के कार्यो में प्रतिभाग करने वाले सभी लोगों को सम्मानित करना ताकि कार्य करने हेतु प्रोत्साहन मिल सकें।

गांव के इस युवा किसान ने देशी बीज को बचा कर नीम आधारित जैविक खाद का निर्माण कर अपने खेतों में मित्र कीटो की संख्या को बढ़ाया साथ ही साथ दूसरे किसानों को प्रेरित किया।

पर्यावरण मित्र सम्मान प्राप्त किशोर कुमार राजपूत का कहना है कि यह मेरे लिए अत्यधिक हर्ष का विषय है। नीम का खेती में महत्व हमें कीट पतंग प्रबंधन में और शुद्ध अनाज के साथ-साथ कई औषधीय गुणों से युक्त भोजन प्रदान करता है। आज राज्य सरकार भी जैविक खेती करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर रहे हैं।

इसी क्रम में पंजाब जैसे राज्य में रासायनिक खादों से सेहत पर पढ़ने वाले असर को सब जानते हैं। जिसकी पुनरावित्तीय न हो ये प्रयास करना जरूरी है।

इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि डाक्टर महेंद्र सिंह पूर्व कैबिनेट मंत्री जल शक्ति एवम नमामी गंगे उत्तर प्रदेश सरकार, भदंत शक्ति मिश्रा राज्य मंत्री अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान यूपी, पवन सिंह चौहान सदस्य विधान परिषद अध्यक्ष एस आर इंस्टी ट्यूशन लखनऊ, डाक्टर अफरोज अहमद प्रधान न्यायधीश राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण नई दिल्ली, एस के दौरा मुख्य महाप्रबंधक नाबार्ड लखनऊ, कर्नल ज्ञानेद्र प्रताप सिंह कौशिक , राम महेश मिश्रा भाग्योदय फाउंडेशन, एच बी सिंह यूपी राज्य पर्यावरण आंकलन समिति, आर ए एस खंगार नीम मैन पूर्व सहायक महा प्रबंधक नाबार्ड लखनऊ डाक्टर धर्मेंद्र सिंह संस्थापक अध्यक्ष नीम पीपल तुलसी अभियान थे।

किशोर कुमार राजपूत ने पर्यावरण मित्र सम्मान 2022 प्राप्त होने पर ग्लोबल नीम आर्गनाइजेशन चयन समिति के सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *