प्रांतीय वॉच

विश्व का सबसे छोटा हिरण छत्तीसगढ़ में मिला…वजन सिर्फ 3 किलोग्राम, यहां देखें लेटेस्ट तस्वीर…

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ में विश्व के सबसे छोटे प्रजाति का हिरण मिला है। यह हिरण बैलाडीला की पहाड़ी में पाया गया. बताया जाता है कि बचेली के सुभाष नगर में रात के समय जंगल से भटकते हुए यह हिरण आ गया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने वन विभाग को दी।

जानकारी के मुताबिक, यह हिरण घायल अवस्था में शहरी क्षेत्र में पहुंच गया। वन विभाग ने हिरण का इलाज करवाया और वापस बैलाडीला के घने जंगल-पहाड़ी में छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि इस प्रजाति के हिरण का वजन सिर्फ तीन किलो ही होता है। यह बेहद दुर्लभ प्रजाति का वन्य जीव है।

एक प्रतिष्ठित मीडिया में प्रकाशित सर्प मित्र और पर्यावरण प्रेमी अमित मिश्रा के मुताबिक, यह अत्यंत दुर्लभ प्रजाति का हिरण है। इसे इंडियन माउस डियर (इंडियन स्पॉटेड शेवरोटेन), जिसका वैज्ञानिक नाम मोसियोला इंडिका हैं। ये विश्व की सबसे छोटी हिरण की प्रजाति मानी जाती है। इसकी लंबाई 57.5 cm होती है। वजन सिर्फ 3 किलोग्राम के आसपास होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *