देश दुनिया वॉच

BREAKING : नदी में गिरी 50 यात्रियों से भरी बस, मचा हड़कंप, अब तक 13 शव बरामद

धार। ACCIDENT BREAKING मध्यप्रदेश के धार जिले के खलघाट (Khalghat of Dhar district) में बड़ा हादसा हो गया है। यात्रियों से भरी महाराष्ट्र राज्य परिवहन की बस नर्मदा नदी में गिर गई है। हादसा सुबह पौने 10 बजे का बताया जा रहा है। बस में महिलाओं और बच्चों समेत 50 से ज्यादा लोग सवार थे। अब तक 13 लोगों के शव नदी से निकाले जा चुके हैं। जबकि 15 लोगों को बचाया जा चुका है। वहीं, 25 से 27 लोग लापता बताए जा रहे हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस को क्रेन के जरिए निकाला जा चुका है। हादसा रॉन्ड साइड से आ रहे एक वाहन को बचाने के दौरान हुआ। बस पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे 25 फीट नीचे नदी में जा गिरी। हादसा खलघाट के पुराने पुल पर हुआ है।

नीरज गुप्ता रायपुर

सावन के पहले सोमवार को सुबह 10 बजे हुआ बड़ा हादसा

दरअसल, यह भयानक हादसा सोमवार सुबह करीब 10 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। जहां इंदौर से पुणे जा रही एक बस धार जिले के धामनोद में खलघाट के पास से गुजरते वक्त नर्मदा नदी में गिर गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में 7 पुरुष और 4 महिला के अलावा एक बच्चा भी बताया जा रहा है।

धार और खरगोन जिले के बड़े अधिकारी मौके पर मौजूद

हादसे की खबर लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी लगते ही खलघाट सहित आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए हैं।
वहीं खरगोन और धार के कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे हैं। वहीं इंदौर और धार से NDERF की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। दोनों जिले के बड़े अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

जानिए कैसे हुआ यह भयानक हादसा

बताया जा रहा है कि यह भीषण हादसा संजय सेतु पुल पर किसी वाहन को ओवरटेक करते समय हुआ है। तेज रफ्तार में चल रही बस से ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और रेलिंग तोड़ते हुए बस नदी में जा गिरी। बता दें कि बस महाराष्ट्र राज्य परिवहन की बताई जा रही है। बस आगरा-मुंबई (एबी रोड) हाईवे से गुजरते हुए इंदौर से पुणे जा रही थी। यह रोड इंदौर से महाराष्ट्र को जोड़ता है। घटनास्थल इंदौर से 80 किलोमीटर दूर है।

सीएम शिवराज ने दुख जताते हुए प्रशासन के दिए आदेश

हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गहरा दुख जताते हुए प्रशासन को बचाव और राहत कार्य के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा-खरगोन की इस हृदय विदारक दुर्घटना ने हमारे कई अपनों को हमसे असमय छीन लिया। हृदय दु:ख और पीड़ा से भरा हुआ है। दु:ख की इस घड़ी में मैं शोकाकुल परिवारों के साथ हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और शोकाकुल परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *