रायपुर वॉच

योग शिविर में शामिल होंगे भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयोजित योग शिविर में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रदेश के जिला मुख्यालयों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक रायपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी, श्रीचंद सुन्दरानी सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे। बिलासपुर में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद अरूण साव, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी, विधायक रजनीश सिंह शामिल होंगे। दुर्ग में सांसद सरोज पाण्डेय, सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय व भोरमदेव में केन्द्रीय मंत्री रेणुका सिंह व सांसद संतोष पाण्डेय व महासमुंद में सांसद चुन्नीलाल साहू, शामिल होंगे। अंबिकापुर में सांसद रामविचार नेताम व अनुराग सिंहदेव जांजगीर में प्रदेश महामंत्री व विधायक नारायण चंदेल, भाटापारा में विधायक शिवरतन शर्मा, जगदलपुर में किरण देव, भानपुरी में पूर्व मंत्री केदार कश्यप, कोण्डागांव में पूर्व मंत्री लता उसेंडी, जशपुर में कृष्ण कुमार राय, कोरबा में पूर्व मंत्री व विधायक ननकी राम कंवर, रायगढ़ में प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी, सहित सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, मंडल अध्यक्ष पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *