प्रांतीय वॉच

पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या, गैर मर्द संग अवैध संबंध का था शक

Share this

मुंगेली। जिले में एक पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। पति अपने पत्नी पर चरित्र शंका करता था। इसी बात को लेकर दोनों में आए दिन विवाद होता था। फिर विवाद हुआ तो शख्स ने अपनी बीवी पर टंगिया से कई वार किए। जिससे महिला की मौत हो गई है। मामला जरहागांव थाना क्षेत्र (Jarhagaon Police Station Area) का है।

तराई गांव में भोला यादव अपनी पत्नी जानकी यादव के साथ रहता था। भोला जानकी पर इस बात को लेकर शक किया करता था कि जानकी का किसी दूसरे मर्द से अवैध संबंध है। इस बात को लेकर वह आए दिन जानकारी से विवाद करता था। इस बीच शुक्रवार को जब फिर विवाद हुआ तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *