प्रांतीय वॉच

खेत में मिली युवक की लाश, सिर में मिले चोट के निशान, जाँच जारी

Share this

दंतेवाड़ा। जिले में शनिवार की सुबह खेत में एक युवक का शव मिला है। शव की शिनाख्त बचेली निवासी सुनील बघेल (27) के रूप में हुई है। जो शहर के वार्ड नंबर 6 में रहता था। प्रारंभिक जांच में हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। मामला जिले के बचेली थाना क्षेत्र (Bacheli police station area) का है।

जानकारी के मुताबिक, बचेली शहर के पिंटूपारा के खेत में युवक का शव पड़ा हुआ था। सुबह जब लोग यहां से गुजरे तो लोगों की नजर शव पर पड़ी। जिसकी जानकारी बचेली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे जवानों ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। साथ ही मामले की जांच की जा रही है। जांच में युवक की शिनाख्त बचेली निवासी के रूप में कर ली गई।

पुलिस के मुताबिक, मृत युवक के चेहरे में खून का निशान था। सिर में चोट और गले में गमछा था। साथ ही एक पैर में जूता नहीं था। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि, युवक की हत्या हुई है। वहीं वारदात कहीं और की गई है। शव को पिंटूपारा (pintupara) के खेत में लाकर फेंका गया है। फिलहाल आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *