देश दुनिया वॉच

World Ocean Day : आज है विश्व महासागर दिवस, जानें इतिहास और थीम से लेकर सबकुछ

Share this

दुनियाभर में आज यानी 08 जून को विश्व महासागर दिवस (World Ocean Day) मनाया जाता है. जैव विविधता, खाद्य सुरक्षा, पारिस्थतिकी संतुलन, जलवायु परिवर्तन, सामुद्रिक संसाधनों के अंधाधुंध उपयोग इत्यादि विषयों पर प्रकाश डालना और मानव जीवन में समुद्र से होने वाले लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करना है।

गौरतलब है कि पृथ्वी के 71 प्रतिशत भाग पर जल फैला हुआ है. यही वजह है कि पृथ्वी को नीला ग्रह कहकर भी बुलाया जाता है. संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि महासागरों को ग्रह का फेफड़ा माना जाता है।

क्या है उद्देश्य?( aim)

इस दिन को मनाने का उद्देश्य महासागरों पर मानवीय कार्यों के प्रभाव के बारे में जनता को सूचित और शिक्षित करना, नागरिकों के एक विश्वव्यापी आंदोलन को विकसित करना और दुनिया के महासागरों के स्थायी प्रबंधन के लिए एक परियोजना पर दुनिया की आबादी को एकजुट करना है।

क्या है थीम ( theme)

2022 की थीम- पुनरोद्धार: महासागर के लिए सामूहिक कार्रवाई

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *