रायपुर वॉच

सोनिया गाँधी जनसम्पर्क यात्रा : विकास उपाध्याय ने दिया विकास कार्यों का सौगात

Share this

रायपुर। सोनिया गाँधी जनसम्पर्क यात्रा के तहत रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय एवं योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने ठाकुर प्यारेलाल वार्ड व पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड का किया दौरा, इस दौरान विधायक महोदय स्थानीय जनता से मिलकर हुए रूबरू,क्षेत्र की जनता ने अपनी समस्याओं एवं माँगों को अपने विधायक से किया साझा विधायक महोदय ने समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को किया निर्देशित,साथ ही क्षेत्र में हो रहे सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण।

 

रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र में चलाए जा रहे सोनिया गाँधी जनसम्पर्क यात्रा के अगले पड़ाव में आज उन्होंने अपने विधानसभा के ठाकुर प्यारेलाल वार्ड एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड का दौरा किया। इस दौरे में विधायक विकास उपाध्याय के साथ योग आयोग के अध्यक्ष तथा क्षेत्रीय पार्षद ज्ञानेश शर्मा भी उपस्थित रहे, विधायक विकास उपाध्याय ने ठाकुर प्यारेलाल वार्ड एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड की जनता से रूबरू होते हुए उनका कुशलक्षेम जाना। अपने विधायक को अपने बीच पाकर स्थानीय जनता ने अपनी माँगों और समस्याओं से विधायक को अवगत कराया जिस पर उन्होंने सम्बंधित अधिकारी को निराकरण हेतु निर्देशित किया। बता दे कि बीते कई दिनों से लगातार रायपुर पश्चिम विधायक द्वारा यह जनसम्पर्क यात्रा की जा रही हैं जिसके माध्यम से क्षेत्रीय जनता से सीधे तौर पर रूबरू होकर उनकी आवश्यकताओं को पूर्ण करने का प्रयास विधायक विकास उपाध्याय कर रहे हैं। विधायक विकास उपाध्याय ने सोनिया गाँधी जनसम्पर्क यात्रा के बारे में बताया कि इस यात्रा के माध्यम से क्षेत्र की जनता से रूबरू होते हुए उनकी माँगों और समस्याओं का निराकरण करना ही हमारा उद्देश्य हैं। इस दौरान विधायक विकास उपाध्याय ने क्षेत्र में निर्मित हो रहे सड़क कार्य का भी निरीक्षण किया साथ ही सड़क की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखकर कर कार्य करवाने हेतु सम्बंधित अधिकारी-कर्मचारी को आदेशित किया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *