Entertainment

Badshah reaction – सिंगर केके के निधन के बाद, यूजर का घटिया मैसेज, पूछा- तू कब मरेगा 

Share this

सिंगर केके के निधन के बाद इंडस्ट्री से जुड़े लोग और सिंगर्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। केके का निधन कोलकाता में एक कॉन्सर्ट के बाद हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें कार्डिएक अरेस्ट हुआ था। केके के निधन से उन्हें जानने और सुनने वाला हर कोई स्तब्ध है। हर कोई किसी न किसी रह से अपना दुख व्यक्त कर रहा है। हालांकि ऐसा करने पर बादशाह को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। बादशाह ने यूजर का घटिया मैसेज लोगों के साथ शेयर भी किया।

बादशाह ने दिखाई नफरत

दिवंगत सिंगर केके को श्रद्धांजलि देने के बाद बादशाह के एक फॉलोअर ने उन्हें घटिया मैसेज भेजा। यूजर ने बादशाह को मैसेज भेजा है, तू कब मरेगा बे। बादशाह ने स्क्रीनशॉट शेयर करके लिखा है कि आप लोगों को बस ये आइडिया देने के लिए कि हर दिन मैं किस तरह की नफरत फेस करता हूं। बादशाह ने एक और मैसेज शेयर किया है जिसमें लिखा है, आप जो देखते हैं, भ्रम है। आप जो सुनते हैं, झूठ है। कुछ लोग आपसे मिलने के जान देते हैं। कुछ प्रार्थना करते हैं कि आप मर जाएं।

केके का आज अंतिम संस्कार

सिंगर केके का निधन कोलोकाता में एक कॉन्सर्ट के बाद तबीयत बिगड़ने के बाद हो गया। शुरुआती पोस्टमॉर्टम जांच में सामने आया है कि केके का निधन कार्डिएक अरेस्ट के चलते हुआ। जांच में यह बात भी सामने आई है कि उन्हें लंबे वक्त से दिल की बीमारी थी। साथ ही कुछ रिपोर्ट्स में यह भी पता चला है कि केके को लंग्स और लिवर से जुड़ी भी गंभीर समस्या थी। केके का अंतिम संस्कार मुंबई में गुरुवार को होगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *