पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को मंगलवार को भगवंत मान सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोप में पद से बर्खास्त कर दिया. बर्खास्तगी के बाद विजय सिंगला को गिरफ्तार भी कर लिया गया. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार का रुख भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करने का है. पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बने मुश्किल से दो महीने भी नहीं हुए हैं. मुख्यमंत्री ने खुद सिंगला को मंत्रिमंडल से हटाए जाने की घोषणा की. मान ने कहा कि उन्होंने यह फैसला, सिंगला द्वारा अपने विभाग की निविदाओं और खरीद में कथित रूप से एक प्रतिशत कमीशन की मांग किए जाने की जानकारी मिलने के बाद किया।
पंजाब सरकार की तरफ से की गई कार्रवाई पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का भी रिएक्शन आया है. केजरीवाल ने ट्वीट कर मान सरकार की तारीफ की है. दिल्ली के सीएम ने ट्वीट कर लिखा, ह्यआप पर गर्व है भगवंत. आपकी कार्रवाई ने मेरी आखों में आंसू ला दिये. आज पूरा देश अअढ पर गर्व महसूस कर रहा है।
इससे पहले भगवंत मान ने एक वीडियो संदेश में कहा, ह्यमेरे संज्ञान में एक मामला लाया गया था जिसमें मेरी सरकार का एक मंत्री अपने विभाग की प्रत्येक निविदा या खरीद में एक प्रतिशत कमीशन की मांग कर रहा था. मैंने इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया है. इसे सिर्फ मैं ही जानता था. न मीडिया को पता था न विपक्ष को.ह्ण उन्होंने कहा, मैं उस मंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा हूं और उन्हें मंत्रिमंडल से हटा रहा हूं मैं पुलिस को उनके खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश भी दे रहा है।

